एक्सप्लोरर

पप्पू यादव ने कंगना पर साधा निशाना, पूछा- कहीं सरकार से याराना पंचोली या ऋतिक जैसा तो नहीं?

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने बॉलीवुड अभिनेत्री पर हमला बोलते हुए ट्वीट कर लिखा कि किसान सही हैं, प्रधानमंत्री-गृहमंत्री गलत हैं. उनसे इस्तीफा मांगों न. दोनों नकारे और बेईमान हैं, देश चला नहीं सकते.

पटना: देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को किसानों के ट्रैक्टर मार्च के दौरान जो उपद्रव हुआ उसकी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने कड़ी शब्दों में निंदा की थी. उपद्रव की शुरुआत के कुछ देर बाद ही उन्होंने वीडियो मैसेज जारी कर किसानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी और किसानों को आतंकी बताया था. ऐसे में कंगना और उनके इस बयान पर अब जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने हमला बोला है.

पीएम और गृहमंत्री से मांगो इस्तीफा

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री पर हमला बोलते हुए ट्वीट कर लिखा है कि किसान सही हैं, प्रधानमंत्री-गृहमंत्री गलत हैं! उनसे इस्तीफा मांगों न! दोनों नकारे और बेईमान हैं, देश चला नहीं सकते. सरकार से बड़ा याराना है, कहीं पंचोली या ऋतिक जैसा तो नहीं? अभी मुंह में दही जमा है, 5-10साल बाद उगलोगी! वैसे अर्नब ने अपने चैट में आपको जो विशेषण दिया है,क्या वह सही है?

कंगना ने कही थी ये बात

बता दें कि मंगलवार को कंगना ने एक वीडियो मैसेज जारी किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले पर हमला किया गया है. वहां खालिस्तान का झंडा फहराया गया है. इन्होंने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. ये जो खुद को किसान कहते हैं आतंकी इन्हें कौन प्रोत्साहन दे रहा है? यह सबको पता है और ये सरेआम हो रहा है.

कंगना ने कहा था कि सबके सामने ये तमाशा हो रहा है. आज दुनिया में हम मज़ाक बनकर रह गए हैं. हमारी थोड़ी भी इज्जत नहीं बची है. ऐसे में उन सबको जेल में डालो जो इस तथाकथित किसान आंदोलन का समर्थन कर रहा है. उनके सारे संसाधन छीने जाएं. इन्होंने सबको मज़ाक बना कर रख दिया है.

दिल्ली की सड़कों पर जमकर किया था उपद्रव

गौरतलब है कि करीब दो महीने से दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर्स पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 26 जनवरी को किसान कानून के विरोध में ट्रैक्टर मार्च निकाला था. दिल्ली पुलिस ने भी किसानों को तय रूट पर ट्रैक्टर मार्च करने के लिए अनुमती दे दी थी. लेकिन इसके बाद भी किसानों ने तय रूट से हटकर ट्रैक्टर मार्च निकाला और राजधानी की सड़कों पर जमकर उपद्रव मचाया. इस दौरान प्रदर्शनकारी दिल्ली के लाल किले में भी घुस गए और वहां अपना झंडा फहरा दिया.

यह भी पढ़ें -

क्या बिहार में 'बाहरी नेताओं' के सहारे पार्टी को मजबूत करने में जुटे BJP-JDU? RJD को बड़ा झटका, लालू यादव के करीबी पूर्व सांसद समेत कई नेता BJP में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget