एक्सप्लोरर

क्या बिहार में 'बाहरी नेताओं' के सहारे पार्टी को मजबूत करने में जुटे BJP-JDU?

विधानसभा चुनाव में एनडीए में ज्यादा सीटें जीतने के बाद बीजेपी की नजर अब पूरे राज्य में है. आरजेडी को हालांकि यह दलबदल रास नहीं आ रहा है.

पटना: आमतौर पर चुनाव के दौरान नेताओं का दलबदल देखने को मिलता है, लेकिन बिहार में चुनाव गुजरने के दो महीने बाद भी दलबदल का सिलसिला जारी है. जेडीयू ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक जमां खां को पार्टी की सदस्यता दिलाई, तो बीजेपी ने बुधवार को मिलन समारोह का आयोजन कर आरजेडी सहित विभिन्न दलों के 21 नेताओं को पार्टी में शामिल करवा लिया. इस बीच, एनडीए में शामिल दोनों दल बीजेपी और जेडीयू सांगठनिक ढांचे में बदलाव कर भी संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं. जेडीयू ने संगठन में बदलाव करते हुए कई जिलों के अध्यक्षों का बदलाव किया तो उनकी सहयोगी पार्टी बीजेपी ने जिले में प्रभारी नियुक्त कर दिए.

सूत्रों का कहना है कि पूर्व में बीजेपी की नजर उन इलाकों में कम होती थी, जिन इलाकों में उनकी सहयोगी पार्टी जेडीयू की मजबूत पकड़ होती थी, लेकिन पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए में सबसे अधिक सीट प्राप्त करने के बाद बीजेपी की नजर अब पूरे राज्य में है. विधानसभा चुनाव के बाद जेडीयू ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए आरसीपी सिंह को अध्यक्ष बनाकर संकेत दे दिया था कि पार्टी संगठन में आमूलचूल परिवर्तन कर संगठन को मजबूत बनाएगी. इसके बाद पार्टी ने कई जिलों के अध्यक्षों को भी बदल दिया. इधर, विधानसभा में अपनी ताकत बढ़ाने को लेकर संजीदा जेडीयू ने बसपा के बिहार में एकमात्र विधायक जमा खां को जेडीयू में शामिल कर लिया.

21 नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली

इधर, बीजेपी में भी बुधवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें आरजेडी के पूर्व सांसद सीताराम यादव, पूर्व विधान पार्षद दिलीप कुमार यादव सहित विभिन्न दलों के करीब 21 नेताओं ने प्रभारी भूपेंद्र यादव के सामने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली. उल्लेखनीय है कि पूर्व में ही विभिन्न दलों के नेताओं ने खरमास महीने के गुजर जाने के बाद नेताओं के टूटने का दावा किया था. 14 जनवरी के बाद इसकी शुरूआत जेडीयू ने कर दी.

इधर, आरजेडी को हालांकि यह दलबदल रास नहीं आ रहा है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी कहते हैं कि बीजेपी और जेडीयू के पास 'अपना' नेता नहीं है. उन्होंने कहा, "ये दोनों दल 'आयातित व एक्सपायरी नेताओं' के जरिए पार्टी चलाने के जुगाड़ में हैं, यह बिहार क्या चलाएंगें." उन्होंने बीजेपी और जेडीयू को 'बटोरन पार्टी' बताते हुए कहा कि यह अन्य दलों के नेताओं को बटोरकर राजनीति करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि आरजेडी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी है, ऐसे 'एक्सपायर' नेताओं के जाने से पार्टी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

नेतृत्व विहीन दलों से मोहभंग होना स्वाभाविक- भूपेंद्र यादव

बीजेपी के मिलन समारोह में आरजेडी के पूर्व सांसद और लालू यादव के बेहद करीबी रहे सीताराम यादव, पूर्व विधान पार्षद दिलीप कुमार यादव, आरजेडी के पूर्व महासचिव संतोष मेहता, पूर्व उपाध्यक्ष रामजी मांझी सहित आरजेडी के कई नेता बीजेपी का दामन थामा है. इधर, बीजेपी के महामंत्री और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा, "अगर आरजेडी, कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेता उन्हें छोड़कर बीजेपी के साथ जा रहे हैं तो इसका सीधा मतलब है कि उनका अपने नेतृत्व की कार्यशैली पर भरोसा नहीं है. उन्हें भरोसेमंद नेतृत्व चाहिए, जो बीजेपी देश को दे रही है. नीति, नीयत व नेतृत्व विहीन दलों से लोगों का मोहभंग होना स्वाभाविक है."

यह भी पढ़ें-

RJD को बड़ा झटका, लालू यादव के करीबी पूर्व सांसद समेत कई नेता BJP में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget