एक्सप्लोरर

RJD को बड़ा झटका, लालू यादव के करीबी पूर्व सांसद समेत कई नेता BJP में शामिल

बिहार में विधानसभा चुनाव गुजरने के दो महीने बाद भी दलबदल का सिलसिला जारी है. लालू यादव के बेहद करीबी रहे सीताराम यादव समेत आरजेडी के कई नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया.

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के पूर्व सांसद सीताराम यादव, पूर्व विधान पार्षद दिलीप कुमार यादव सहित विभिन्न दलों के कई नेताओं ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रभारी भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल सहित कई नेता मौजूद रहे. बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में आरजेडी के पूर्व सांसद और लालू यादव के बेहद करीबी रहे सीताराम यादव समेत आरजेडी के कई नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया.

आरजेडी के पूर्व विधायक सुबोध पासवान, नगीना देवी, रामजी मांझी और दिलीप कुमार यादव ने भी अपने समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थामा है. आरजेडी के इन सभी नेताओं ने बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव के सामने सदस्यता ग्रहण की है. इसके अलावा कांग्रेस की अनीता देवी, पटना की उपमहापौर मीरा देवी भी बीजेपी में शामिल हो गई. इस मिलन समारोह में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, युवा रालोसपा के महासचिव रोशन कुशवाहा सहित कई नेता भी बीजेपी में शमिल हुए.

सीताराम यादव का जाना आरजेडी के लिए बड़ा झटका

इस मिलन समारोह के दौरान भूपेंद्र यादव के अलावा राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल और मंत्री रामसूरत राय मौजूद रहे. पूर्व सांसद सीताराम यादव का बीजेपी में जाना आरजेडी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. इस मौके पर भूपेंद्र यादव ने कहा कि अगर आरजेडी, कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेता उन्हें छोड़कर बीजेपी के साथ जा रहे हैं तो इसका सीधा मतलब है कि उनका अपने नेतृत्व की कार्यशैली पर भरोसा नहीं है. उन्हें भरोसेमंद नेतृत्व चाहिए, जो बीजेपी देश को दे रही है. नीति, नीयत व नेतृत्व विहीन दलों से लोगों का मोहभंग होना स्वाभाविक है.

उन्होंने कहा, "आरजेडी ने हमेशा वोटबैंक की राजनीति की और उसी वोटबैंक से छलावा किया. कांग्रेस ने भी वोटबैंक की राजनीति की और परिवार के अलावा किसी की तरफ देखा भी नहीं. आरजेडी, कग्रेस की आंखों पर परिवारवाद का ऐसा पर्दा चढ़ा है कि उन्हें बेटा-बेटी के अलावा कुछ दिखता ही नहीं."

यह भी पढ़ें-

'दिल्ली हिंसा' पर बोले BJP नेता शाहनवाज हुसैन- उपद्रवियों पर हो राजद्रोह का मुकदमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget