एक्सप्लोरर

पप्पू यादव का बड़ा एलान- कश्मीर में फंसे बिहारियों को सुरक्षित वापस लाएगी JAP, खर्च करेगी 50 लाख रुपये

पप्पू यादव ने कहा कि अगर राष्ट्रपति के लिए 100 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च किए जा सकते हैं, तो बिहारियों को वापस लाने के लिए प्लेन की सुविधा क्यों नहीं दी जा सकती है.

पटना: जम्मू कश्मीर में बीते दिनों बिहार से काम करने गए चार लोगों की आतंकियों ने हत्या कर दी. एक के बाद एक चार लोगों की हत्या के बाद सूबे के सियासी पारा चढ़ गया है. मामले पर लगातार बयानबाजी की जा रही है. इधर, आतंकी घटना से सहमे बिहार समेत अन्य राज्यों के लोग जो रोजी रोटी कमाने के लिए कश्मीर गए थे, वहां से वापस लौटने लगे हैं. लेकिन वापस आने के क्रम में उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

सरकार बिहारी मजदूरों को वापस लाए

ऐसे में जन अधिकार पार्टी (JAP) के सुप्रीमो पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने इस परेशानी को लेकर बिहार सरकार से बड़ी अपील की है. शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, " जन अधिकार पार्टी बिहारी मजदूरों को कश्मीर से सुरक्षित वापसी के लिए बिहार सरकार से आग्रह करती है. अगर सरकार बिहारी मजदूरों को वापस लाने में असक्षम है तो जाप अपनी मदद से बिहारियों को वापस लाएगी."

50 लाख रुपये खर्च करेगी पार्टी

पप्पू यादव ने कहा कि अगर राष्ट्रपति के लिए 100 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च किए जा सकते हैं, तो बिहारियों को वापस लाने के लिए प्लेन की सुविधा क्यों नहीं दी जा सकती है. जन अधिकार पार्टी 50 लाख रुपये खर्च कर बिहारी मजदूरों को कश्मीर से सुरक्षित वापस लाएगी.

कांग्रेस का साथ देने का किया एलान

बता दें कि पीसी के दौरान उन्होंने बिहार के दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस (Congress) का समर्थन करने का भी एलान किया है. उन्होंने बताया कि बिहार में कांग्रेस बिहार को बचाने की लड़ाई लड़ रही है. किसानों और मजदूरों की लड़ाई लड़ रही हैं. इस कारण बिहार को बचाने के लिए जाप आगामी उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का निर्णय लिया है. 

पप्पू यादव ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस महागठबंधन से अलग होकर पूरी ताकत के साथ लड़ रही है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने हमारी पार्टी से समर्थन मांगा है. कांग्रेस के समर्थन मांगने को लेकर आज जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय कमेटी की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन देने का फैसला लिया गया.

यह भी पढ़ें -

SMA Type-1: समस्तीपुर की शिवन्या को अंश वाली बीमारी, इसे भी चाहिए 16 करोड़ वाला इंजेक्शन, एक साल है उम्र

Thekua Recipe: छठ पूजा में मुख्य प्रसाद है ठेकुआ, जानिए घर पर आसानी से बनाने की विधि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget