एक्सप्लोरर

पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'

सांसद पप्पू यादव ने चिराग को लेकर सवाल उठाया कि जिस सरकार को वे दोषी बतातें उस सरकार में वे क्यों हैं? पप्पू यादव ने कहा कि विपक्ष में आकर साथ मिलकर काम करिए.

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दावा किया है कि 2027 में बिहार में सरकार बदल जाएगी. सांसद पप्पू यादव बुधवार (14 अक्टूबर, 2026) को पटना में मीडिया से बात कर रहे थे. पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सीधा न्योता दिया. नीतीश कुमार के भी आने का दावा किया.

पप्पू यादव ने कहा, "चिराग बाबू के बारे में आग्रह है कि वह सरकार से बहुत परेशान हैं. हम आमंत्रित करते हैं कि वह हमारे साथ आ जाएं. नीतीश कुमार को भी आना ही पड़ेगा. 2027 में सरकार बदलेगी. चिराग जी यदि आपको लग रहा है कि सरकार काम नहीं कर रही है तो विपक्ष में आ जाएं. साथ मिलकर काम करते हैं..."

चिराग पासवान को लेकर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि आप जहां जाते हैं कहते हैं कि सरकार दोषी है फिर उस सरकार में क्यों हैं? आप कहते हैं कि हम नरेंद्र मोदी के हनुमान हैं तो अगर क्षमता है तो हाजीपुर की जनता जो बाढ़ से परेशान है, कटाव से परेशान, हम चाहेंगे कि नरेंद्र मोदी उन परिवार को 20-20 लाख रुपये दें जिनके घर बाढ़ में डूब गए हैं.

यह भी पढ़ें- नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'

कुछ दिनों पहले चिराग का आया था एक बयान

बता दें कि चिराग पासवान का एक वीडियो कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इस वीडियो में वे कह रहे थे कि उन्हें इस बात का दुख और शर्मिंदगी है कि वे ऐसी सरकार का समर्थन कर रहे हैं जहां अपराध बेलगाम हो चुके हैं और महिलाएं तथा दलित सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने बिहार सरकार से समय रहते सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया था. इस बीच अब सांसद पप्पू यादव ने बड़ा सियासी दावा किया है.

'माफिया, अपराधियों के साथ सत्ता पक्ष'

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा, "...सत्ता पक्ष इस समय अपराधियों, माफिया और पैसे वालों के साथ खड़ा है. यौन शोषण और लड़की के साथ चैट करने वाले एमएलसी उम्मीदवार के साथ माल बांटने में लगे हुए हैं. 20,000 रुपये तक का वीडियो भी सामने आया है. अभी चुनाव में 50,000 प्रति शिक्षक तक को मिलेगा. आप देख लेना… अभी सत्ता पक्ष और विपक्ष लगे हुए हैं कि कितना पैसा बटोर लिया जाए…"

यह भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results Live: नीतीश कुमार की JDU को झटका, एक ही सीट पर मिली जीत
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: नीतीश कुमार की JDU को झटका, एक ही सीट पर मिली जीत
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
Advertisement

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget