एक्सप्लोरर

नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'

एमएलसी चुनाव में पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार उम्मीदवार हैं जिनका अनंत सिंह शुरू से विरोध कर रहे हैं. दोनों नेताओं के बीच विवाद खत्म नहीं हुआ है. चुनावी नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं.

बिहार में आठ सीटों पर एमएलसी चुनाव होने वाला है जिसको लेकर प्रत्याशी दमखम के साथ प्रचार में लगे हुए हैं. जेडीयू के कैंडिडेट नीरज कुमार का पार्टी के विधायक अनंत सिंह ही विरोध में प्रचार कर रहे हैं. बुधवार (14 अक्टूबर, 2026) को जब अनंत सिंह अपने समर्थक डॉ. अनुज के लिए चुनावी क्षेत्र में निकले तो उन्होंने तमतमाते हुए नीरज कुमार पर जमकर हमला किया.

नीरज कुमार को आड़े हाथों लेते हुए अनंत सिंह ने कहा, "पुदीना सिंह हम हैं न तो पुदीना 21 तारीख को हम निकालेंगे... गैस कुल बाहर कर देंगे… गैस हो गया है…" अनंत सिंह के इस बयान पर देखना होगा कि नीरज कुमार की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है. 23 अक्टूबर की जगह गलती से अनंत सिंह ने 21 कह दिया, 23 को ही एमएलसी का चुनाव है.

दोनों नेताओं के बीच नहीं थम रहा विवाद

बता दें कि अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे है. अनंत सिंह जिसका समर्थन कर रहे हैं उसे जन सुराज ने अपना प्रत्याशी बनाया है. हालांकि जेडीयू के बड़े नेता भी नीरज कुमार के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- 'कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी…', BJP की बड़ी भविष्यवाणी

बीते मंगलवार को खुद नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने नीरज के लिए प्रचार किया था. नीरज कुमार पटना स्नातक सीट से जेडीयू के उम्मीदवार हैं. निशांत ने सभा के दौरान अपील करते हुए यह कहा कि आपका वोट बिहार के छात्रों एवं शिक्षकों की आवाज को मजबूत करेगा, शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाएगा और बिहार को समृद्ध एवं विकसित बनाने की हमारी यात्रा को गति देगा. इस मौके पर उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी नवल किशोर यादव के पक्ष में भी वोट करने की अपील की और विजय बनाने को कहा.

बिहार में एमएलसी की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को वोटिंग होनी है. अनंत सिंह के विरोध के चलते पटना का स्नातक निर्वाचन क्षेत्र काफी चर्चा में है. अभी यहां से नीरज कुमार ही एमएलसी हैं. दोनों नेताओं के बीच सुलह कराने की कोशिश की गई लेकिन समझौता नहीं हो सका. पार्टी के नेता भी प्रयास के बाद अब शांत हो गए हैं. अनंत सिंह ने दावा किया है कि हर हाल में डॉ. अनुज कुमार की जीत होगी.

यह भी पढ़ें- आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर हादसे के बाद पप्पू यादव का दावा, 'अब तक बाढ़ में 300 लोगों की मौत हुई, लेकिन...'
राघोपुर हादसे के बाद पप्पू यादव का दावा, 'अब तक बाढ़ में 300 लोगों की मौत हुई, लेकिन...'
'कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी…', BJP की बड़ी भविष्यवाणी
'कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी…', BJP की बड़ी भविष्यवाणी
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
Advertisement

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget