एक्सप्लोरर

Pappu Yadav News: रॉकेट लॉन्चर भी पप्पू यादव की गाड़ी पर नहीं करेगा असर, दोस्त ने दी बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर

Lawrence Bishnoi threatens Pappu Yadav: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को सुरक्षा के लिए एक करीबी दोस्त ने बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर गाड़ी गिफ्ट की है. यह गाड़ी सुरक्षा मापदंडों को पूरा करती है.

Pappu Yadav News: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. सुरक्षा मानकों के मद्देनजर पप्पू यादव के एक करीबी दोस्त ने उन्हें बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर गिफ्ट दिया है. यह लैंड क्रूजर गाड़ी पप्पू यादव के पूर्णिया स्थित अर्जुन भवन कार्यालय में सोमवार (25 नवंबर) की देर रात पहुंची. मंगलवार से अब पप्पू यादव इसी लैंड क्रूजर में अपनी यात्रा करते नजर आ रहे हैं. लैंड क्रूजर में बैठने से पहले पप्पू यादव ने सीधे शब्दों में कह दिया कि इस बुलेट प्रूफ कार में कोई रॉकेट लांचर भी मारे तो असर नहीं होगा. पप्पू यादव ने यह भी कहा है कि भले सरकार मेरी सुरक्षा पर ध्यान न दे, लेकिन मेरे दोस्त और पूरे बिहार व देश मेरी सुरक्षा के लिए खड़ा है.

लैंड क्रूजर सुरक्षा को लेकर है खास

बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर सुरक्षा के पैमाने पर सबसे विश्वसनीय माना जाता है. लीड और पॉलीकार्बोनेट के मिश्रण से बने बुलेटप्रूफ बैलेस्टिक ग्लास को लगाया जाता है. जिसमें आम तौर पर 500 राउंड गोलियां सर्वाइव करने की क्षमता है. इसके अलावा बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर के अंदर और बाहर फ्रेम पर बैलेस्टिक लेयर लगाया गया है जिससे धमाके का असर ज्यादा न हो. टायर को भी विशेष रूप से बनाया गया है, जिस पर बुलेट का असर नहीं होता.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली है धमकी 

गौरतलब है कि पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर करीब डेढ़ दर्जन धमकियां मिल चुकी हैं. अर्जुन भवन को उड़ाने तक की धमकी दी गई है. इस लिहाज़ से भी सुरक्षा में पप्पू यादव के लिए बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर कारगर साबित होगा.

इससे पहले अर्जुन भवन में आर्म्स डिटेक्टर डोर लगाया गया है. ताकि आने जाने वाले हर आम और खास किसी भी प्रकार के आर्म्स लेकर न घुसे. पप्पू यादव से मिलने रोजाना हजारों लोग आते हैं, ऐसे में सुरक्षा के इस लेयर्स को सांसद कार्यालय में लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: स्वास्थ्य विभाग के सवाल पर RJD नेताओं से भिड़े मंगल पांडेय, गांधी मैदान में डिबेट के लिए दी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget