एक्सप्लोरर

Pappu Yadav Nomination: पप्पू यादव ने पूर्णिया सीट से किया नामांकन, कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन

Pappu Yadav News: पप्पू यादव ने कहा कि पूर्णिया से नफरत, उन्माद खत्म करना है. मुझे जनता का आशीर्वाद मिलेगा. बिहार में सभी 40 सीट पर महागठबंधन को हम मदद करेंगे.

Pappu Yadav News: पूर्व सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया सीट से गुरुवार (04 अप्रैल) को नामांकन दाखिल कर दिया. वह इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. कई दिनों से इंतजार में थे कि बात बन जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो अंत में आज गुरुवार को उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल कर दिया.

पप्पू यादव के नामांकन में दिखी भारी भीड़

नामांकन के लिए भारी संख्या में समर्थकों के साथ पप्पू यादव समाहरणालय पहुंचे. नामांकन कराने के बाद बाहर निकले और फिर हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का अभिवादन किया. पप्पू यादव के नामांकन में भारी भीड़ दिख रही थी. कार्यकर्ता और समर्थक फूल-माला पहना रहे थे. ढोल बज रहे थे.

'राजनीतिक हत्या कराने की कोशिश हुई'

नामांकन कराने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि पूर्णिया से नफरत, उन्माद खत्म करना है. मुझे जनता का आशीर्वाद मिलेगा. आरजेडी का नाम लिए बिना निशाना साधा. कहा कि राजनीतिक हत्या कराने की कोशिश हुई. हम इंडिया गठबंधन को मजबूत करना चाहते थे, लेकिन कुछ लोगों ने इसमें बाधा डाला. कांग्रेस में हमने अपनी पार्टी का विलय किया. हालांकि यह सीट महागठबंधन में आरजेडी को गई, कांग्रेस को नहीं मिली. ऐसे में हमने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया. कांग्रेस आलाकमान का हमको आशीर्वाद है. बिहार में सभी 40 सीट पर महागठबंधन को हम मदद करेंगे.

पप्पू यादव के नामांकन पर कांग्रेस ने क्या कहा?

पप्पू यादव के नामांकन को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है. बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि महागठबंधन को जो सीट मिली है उस पर आलाकमान की मुहर लगी है. औरंगाबाद जैसी सीट हम लोगों को नहीं मिली. वहां से निखिल कुमार उम्मीदवार थे, लेकिन उन्होंने नामांकन नहीं किया. महागठबंधन के बाद किसी को भी नामांकन की इजाजत नहीं है.

यह भी पढ़ें- नामांकन दाखिल करने से पहले आया पप्पू यादव का बड़ा बयान, कहा- 'लालू-तेजस्वी को मुझसे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget