एक्सप्लोरर

नामांकन दाखिल करने से पहले आया पप्पू यादव का बड़ा बयान, कहा- 'लालू-तेजस्वी को मुझसे...'

Pappu Yadav Nomination: पूर्णिया में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है. महागठबंधन से आरजेडी की प्रत्याशी बीमा भारती यहां से चुनाव लड़ रही हैं. आज नामांकन की आखिरी तारीख है.

Pappu Yadav Nomination from Purnia: पूर्व सांसद पप्पू यादव आज गुरुवार (04 अप्रैल) को पूर्णिया लोकसभा सीट के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन करेंगे. सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे. नामांकन से पहले उनके साथ समर्थकों की भीड़ है. सभी नारा लगा रहे हैं. इस दौरान पप्पू यादव ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि आज नामांकन दाखिल करूंगा. मुझे समझ नहीं आ रहा कि लालू-तेजस्वी को मुझसे नफरत क्यों है?

पप्पू यादव ने कहा कि लालू-तेजस्वी को मुझसे किस बात का दुख है? मुझसे कोई गलती हो गई है तो वह बताएं. कहा कि तीन बार मैं पूर्णिया से सांसद रहा. इसमें से दो बार निर्दलीय जीता हूं. इस बार फिर पूर्णिया से चुनावी मैदान में हूं. जनता का आशीर्वाद हमको मिल रहा है. वाराणसी सीट की चर्चा नहीं हो रही कि कौन चुनाव लड़ रहा है वहां से लेकिन चर्चा पूरे देश में पूर्णिया सीट की हो रही है.

प्रियंका गांधी के कहने पर पार्टी का किया था विलय

आगे पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने प्रियंका गांधी के कहने पर अपनी पार्टी (जन अधिकार पार्टी) का कांग्रेस में विलय किया था. आज भी कांग्रेस आलाकमान का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त है. पप्पू यादव ने कहा कि मेरे साथ अन्याय हुआ है या नहीं यह तो जनता देख रही है. कल (03 अप्रैल) तेजस्वी यादव पूर्णिया आए थे. महागठबंधन से आरजेडी की प्रत्याशी बीमा भारती के लिए प्रचार किया. उनके नॉमिनेशन में वह शामिल हुए. तेजस्वी यादव कटिहार गए तारिक अनवर के नामांकन में वह महागठबंधन में कांग्रेस के प्रत्याशी हैं. तेजस्वी किशनगंज क्यों नहीं गए? मोहम्मद जावेद वहां से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं. उन्होंने भी कल नामांकन दाखिल किया. मैं पूर्णिया नहीं छोड़ सकता. मेरी लाइफलाइन है.

बता दें कि पूर्णिया में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है. आज गुरुवार को नामांकन की आखिरी तारीख है. महागठबंधन से आरजेडी की प्रत्याशी बीमा भारती यहां से चुनाव लड़ रही हैं. एनडीए से जेडीयू के संतोष कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं. वह मौजूदा सांसद हैं. पप्पू यादव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ेंगे. अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय उन्होंने किया था और पूर्णिया से लड़ना चाहते थे लेकिन कांग्रेस के खाते में यह सीट नहीं आई.

यह भी पढ़ें- 'बिहार में पहले चरण की 4 सीटों पर 100 फीसद परिवारवादी उम्मीदवार', PM मोदी के जमुई दौरे पर बोले तेजस्वी यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget