एक्सप्लोरर

'पटना और दिल्ली को पता ही नहीं छपरा डूब गया', पप्पू यादव बोले- 5 दिन से लोग भूखे

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने छपरा की बाढ़ को लेकर सरकार पर निशाना साधा. उन्होने दावा किया कि 50 से ज्यादा जनरेटर लगाने पड़े और कई इलाकों में लोग भोजन-पानी के संकट से जूझ रहे हैं.

बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने छपरा में राहत व्यवस्था को लेकर सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठाए हैं. पप्पू यादव ने दावा किया कि वह तीन दिनों से छपरा में हैं और राहत कार्यों के लिए उन्हें 50 से अधिक जनरेटर लगाने पड़े हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कई इलाकों में लोगों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं.

पप्पू यादव ने कहा कि छपरा में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर है. उनके मुताबिक, कई जगहों पर बिजली और दूसरी बुनियादी सुविधाओं की समस्या है, जिसके कारण राहत कार्य प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि स्थानीय सांसद और विधायक ऐसे हालात में कहां हैं. पप्पू यादव छपरा और आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री और आर्थिक मदद पहुंचाने में जुटे हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार: MLC चुनाव में महागठबंधन का बिखरा कुनबा, मैदान में 15 उम्मीदवार

‘दो-दो करोड़ के घर गिर गए’

सांसद ने दावा किया कि बाढ़ के कारण कई परिवारों के घरों को भारी नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर दो-दो करोड़ रुपये की लागत वाले मकान भी गिर गए हैं. पप्पू यादव ने यह भी आरोप लगाया कि कई लोग पिछले पांच दिनों से भोजन के संकट का सामना कर रहे हैं. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने की मांग की.

‘पटना और दिल्ली को पता ही नहीं छपरा डूब गया’

पप्पू यादव ने केंद्र और बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पटना और दिल्ली को जमीनी स्थिति की जानकारी नहीं है. उन्होंने बाढ़ को ‘जल प्रलय’ बताते हुए आरोप लगाया कि प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है. इससे पहले भी वे बिहार की बाढ़ को लेकर राज्य और केंद्र सरकार की तैयारियों पर सवाल उठा चुके हैं.

‘नेता जातिवाद के नाम पर वोट लेते हैं’

पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में नेता जातिवाद के नाम पर जनता का वोट लेते हैं, लेकिन आपदा के समय लोगों की मदद के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं दिखाई देती. उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है और दूसरे राज्यों की बाढ़ के दौरान जिस तरह मदद की जाती है, वैसी मदद बिहार को भी मिलनी चाहिए. पप्पू यादव ने कहा कि नेता 4-5 करोड़ की गाड़ी से घूम रहे हैं. लेकिन उन्हें जनता की परेशानी का कोई अंदाजा नहीं है.

यह भी पढ़ें- अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम

नूरनैन अली एक कंसल्टेंट राइटर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य सरकार की नीतियों और क्राइम रिपोर्टिंग में है. उन्हें चुनावी कवरेज का लंबा अनुभव है. उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2019 और 2024 तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 और 2022 जैसे महत्वपूर्ण चुनावों को कवर किया है.  
नूरनैन अली साल 2014 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार और हरियाणा से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग की है. वे टोटल टीवी, रफ्तार न्यूज, एसएमबीसी स्वराज, ईटीवी भारत, वे2न्यूज और लल्लूराम जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पत्रकारिता के अलावा उन्हें खाना बनाना, किताबें पढ़ना और सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में देखना पसंद है. वे गजल, कव्वाली और 90 के दशक के हिंदी गानों के भी शौकीन हैं.  
उन्होंने बीए (राजनीति शास्त्र एवं भूगोल) की शिक्षा प्राप्त की है. इसके साथ ही पत्रकारिता एवं विज्ञापन में 2 वर्षीय डिप्लोमा और ग्रामीण विकास में मास्टर्स किया है.  

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़
बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़
Advertisement

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget