एक्सप्लोरर

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, ट्वीट कर पूछा- क्या मदद करके कर दी गलती?

केवल जाप सुप्रीमो ही नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सोनू का समर्थन किया है. कल अभिनेता के घर हुए आयकर विभाग की सर्वे पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने ट्वीट किया था.

पटना: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) को सभी जानते हैं. फिल्मों में निभाए गए किरदार से ज्यादा लोग उन्हें उनके असल जिंदगी के किरदार के लिए पसंद करते हैं. साल 2020 में कोरोना काल में लागू कड़े लॉकडाउन के दौरान उन्होंने जिस प्रकार लोगों की मदद की, उसने उन्हें हीरो से सुपरहीरो बना दिया. यही वजह है कि बुधवार को जब उनके ठिकानों आयकर विभाग (Income Tax Department) की टीम सर्वे के लिए पहुंची तो लोग नाराज हो गए. सोनू के घर आयकर विभाग की इस कार्रवाई से लोगों में नाराजगी है. सोशल मीडिया पर वे तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

प्रधानमंत्री से पूछे तीखे सवाल

इसी क्रम में पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी (JAP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव (Pappu Yadav) अभिनेता के समर्थन में उतरे हैं. गुरुवार को उन्होंने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और पूछा है कि सोनू सूद ने जो सभी मदद की क्या वही उनकी गलती है. जाप सुप्रीमो ने ट्वीट कर लिखा, " सोनू सूद पर आयकर छापा किस लिए? पीड़ितों की मदद किया इसलिए. मोदी जी के अपने मेहुल भाई, अडानी-अंबानी जी पर आयकर छापा नहीं किस लिए? पीड़ितों को लूट मोदी की मदद किया इसलिए."

 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी किया समर्थन

केवल जाप सुप्रीमो ही नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भी सोनू का समर्थन किया है. कल अभिनेता के घर हुए आयकर विभाग की सर्वे पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा था, ‘‘ सच्चाई की राह पर लाखों मुश्किलें हैं, लेकिन सच्चाई की हमेशा जीत होती है. सच्चाई के रास्ते पर लाखों मुश्किलें आती हैं, लेकिन जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है. सोनू जी के साथ भारत के उन लाखों परिवारों की दुआएं हैं, जिन्हें मुश्किल घड़ी में सोनू जी का साथ मिला था.’’

क्या है पूरा मामला ?

मालूम हो कि अभिनेता सोनू सूद के घर का आयकर विभाग ने बुधवार को 'सर्वे'  किया. सूत्रों की मानें जांच की यह कार्रवाई मुंबई और लखनऊ के कम से कम आधा दर्जन ठिकानों पर की गई. सूत्रों ने बताया कि सोनू सूद की तरफ से की गई संपत्ति की खरीद आयकर विभाग की नजर में है. हालांकि, टीम द्वारा कोई भी दस्तावेज जब्त नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: भाई प्रिंस राज पर हुआ सवाल तो चिराग पासवान खुद को बताने लगे निर्दोष, कही यह बात

Bihar News: जातीय जनगणना पर उपेंद्र कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान, बिहार में इन लोगों को छोड़ना पड़ सकता आरक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget