एक्सप्लोरर

रोहतास के पहाड़ी इलाके में दहशत, दो आदमखोर तेंदुए ने उड़ाई नींद, बच्चों का स्कूल जाना बंद

तेंदुओं की तस्वीर कैमरे में कैद होने के बाद से आस पास के इलाके में दहशत है. डर के मारे बच्चे स्कूल नहीं जा रहे और लोगों को हर वक्त तेंदुए का भय सता रहा है.

​​Rohtas News: रोहतास के कैमूर वन्य जीव अभ्यारण क्षेत्र से रोहतास जिले के पहाड़ी तलहटी इलाकों में चहल कदमी करते दो-दो तेंदुओं की तस्वीर कैमरे में कैद हुई है. सासाराम स्थित मां ताराचंडी धाम के समीप दोनों तेंदुओं को सीसीटीवी कैमरे में देखा गया है, जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. 

 तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत

इधर तेंदुओं की चहल कदमी का एक सीसीटीवी फुटेज भी जिले में खूब वायरल हो रहा है. हालांकि एबीपी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है, लेकिन अक्सर रोहतास एवं कैमूर वन क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी देखी जाती है. इससे इस वायरल वीडियो की सत्यता से भी इनकार नहीं किया जा सकता है. तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेंदुओं की चहल कदमी मां तारा चंडी धाम के समीप बुढ़वा महादेव मंदिर के पीछे एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है. तस्वीर शुक्रवार देर रात की बताई जाती है. 

 स्थानीय पवन कुमार बताते हैं कि तेंदुओं की तस्वीर कैमरे में कैद होने के बाद से आस पास के इलाके में दहशत है. डर के मारे बच्चे स्कूल नहीं जा रहे और लोगों को हर वक्त तेंदुए का भय सता रहा है. लोगों ने बताया कि सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने देर रात एक-दो बजे तक तेंदुए की तलाश की गई, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला.

 वन विभाग की लोगों से सतर्क रहने की अपील

वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने एवं तेंदुए की चहलकदमी दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने की बात कही है. वहीं वायरल वीडियो के संदर्भ में जब जिला वन पदाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कैमूर वन्य जीव अभ्यारण क्षेत्र तेंदुओं का हैबिटेट है, जिसके कारण तेंदुए अक्सर शिकार व पानी की तलाश में भटक कर रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर जाते हैं.

उन्होंने बताया कि तेंदुओं के रिहायशी इलाकों में प्रवेश करने की सूचना पर तुरंत वन विभाग की टीम को अलर्ट कर दिया गया था. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक तेंदुएं वापस जंगल की ओर लौट गए हैं. साथ हीं उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि तेंदुए के दिखाई देने पर कभी भी उसके साथ छेड़छाड़ ना करें तथा पूरी सतर्कता बरतें.

ये भी पढ़ेंः कर्नाटक में बिहार के छात्रों के साथ मारपीट पर JDU ने तेजस्वी यादव को घेरा, RJD ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget