एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन सिंदूर' पर आया JDU का रिएक्शन, मुकेश सहनी और रोहिणी आचार्य ने भी दी प्रतिक्रिया

Operation Sindoor: जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि हम सभी भारतवासियों को अपनी सेना पर गर्व है. भारतीय सेना ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

Operation Sindoor: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश आक्रोशित था. 26 लोगों की हत्या से देश भर के लोग शोक में थे. अब पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किए जाने के बाद भारतीय सेना की वाहवाही हो रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू (JDU) की ओर से भी इस पर रिएक्शन आया है. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने एक्स पर लिखा है, "भारतीय सेना के अभूतपूर्व साहस और शौर्य को सलाम! हमारी सेना, हमारी शान!"

हम सभी भारतवासियों को अपनी सेना पर गर्व: जेडीयू

जेडीयू नेता और पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक झा ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर बुधवार (07 मई, 2025) को एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "जय हिंद!! जय हिंद की सेना!! हम सभी भारतवासियों को अपनी सेना पर गर्व है. पहलगाम हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है."

'प्रहार के लिए तत्पर, विजय के लिए प्रशिक्षित'

उधर बिहार सरकार में मंत्री रहे और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने भी 'ऑपरेशन सिंदूर' पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई को लेकर लिखा है, "प्रहाराय सन्निहिताः, जयाय प्रशिक्षिताः प्रहार के लिए तत्पर, विजय के लिए प्रशिक्षित. जय हिंद, जय भारत."

रोहिणी आचार्य बोलीं- जय हिंद, जय हिंद की सेना

भारतीय सेना की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी पोस्ट किया है. उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर लिखा, "जय हिंद, जय हिंद की सेना." रोहिणी आचार्य से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी एक्स पर पोस्ट कर लिखा था, "जय हिंद! जय हिंद की सेना!". वहीं तेजस्वी ने लिखा, "जय हिंद! जय भारत! न आतंक रहे, न अलगाववाद रहे! हमें अपने वीर जवानों और भारतीय सेना पर गर्व है."

यह भी पढ़ें- 'ऑपरेशन सिंदूर' पर तेजस्वी यादव का ये बयान चौड़ा कर देगा हर भारतीय का सीना, बोले- हिंदुस्तान जिंदाबाद

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Dhamaal 4 BO Collection Day 4 Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget