एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर 'मोदी के हनुमान' की पहली प्रतिक्रिया, जानें चिराग पासवान ने क्या कुछ कहा

Operation Sindoor: पहलगाम हमले के बाद भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक पर चिराग पासवान ने देश की सेना पर गर्व जताया है. उन्होंने पहले ही कहा था कि उचित समय पर उचित जवाब दिया जाएगा.

Chirag Paswan on Operation Sindoor: भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक कर पहलगाम में हुए हमले का बदला लिया है. कई आतंकी ठिकाने तबाह किए गए हैं. केंद्रीय मंत्री और पीएम मोदी के हनुमान कहे जाने वाले सांसद चिराग पासवान की प्रतिक्रिया आई है. एयर स्ट्राइक के बाद एक्स (X) पोस्ट कर उन्होंने लिखा, "सत्यमेव जयते! जय हिंद की सेना."

चिराग ने कहा था- उचित समय पर उचित जवाब दिया जाएगा

दरअसल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही बदला लेने की मांग की जा रही थी. एलजेपी रामविलास के एक्स हैंडल से 24 मार्च को चिराग पासवान का एक बयान पोस्ट कर कहा गया था, "प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी पर देश की जनता का अटूट विश्वास है कि वे आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में करारा जवाब देंगे. पूरे देश की जनता को विश्वास है कि उचित समय पर उचित जवाब दिया जाएगा." अब एक्शन के बाद चिराग ने देश की सेना पर गर्व जताया है.

बता दें कि पहलगाम की घटना के बाद विपक्षी दलों की ओर से साफ कहा जा रहा था कि वो देश हित में लिए गए फैसलों में साथ हैं. आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. पहलगाम में हुई घटना के बाद तमाम नेताओं ने दुख जताया था. चिराग ने कहा था कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतना कम है. उन्होंने कहा था कि यह एक ऐसी कायराना हरकत है जिससे आतंकवादियों ने देश में दहशत का माहौल पैदा करने की नाकामयाब कोशिश की है. 

पहलगाम की घटना के बाद चिराग ने अपने एक बयान में कहा था, "मैं अपनी और अपनी सरकार की ओर से यह विश्वास दिलाता हूं कि जितने भी लोग इस हमले में दोषी हैं, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आज इस दुख की घड़ी में मैं उन परिवारों के साथ भी हूं जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है. इस कायराना हरकत का करारा जवाब जरूर दिया जाएगा."

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: '24 घंटे में POK को…', एयर स्ट्राइक के बाद सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget