एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: '24 घंटे में POK को…', एयर स्ट्राइक के बाद सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान

Operation Sindoor: सांसद पप्पू यादव ने कहा कि भारतीय सेना के अदम्य शौर्य को सलाम. हमारी सेना पाकिस्तान को धूल चटा देगी. केंद्र सरकार पाक अधिकृत कश्मीर को मुक्त कराने का निर्णय ले.

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर में हमले के बाद भारतीय सेना ने बदला लिया है. मंगलवार (06 मई, 2025) की रात आतंकवाद के खिलाफ मुंहतोड़ जवाब दिया गया. भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें तबाह कर दिया. जानकारी सामने आई है कि पाकिस्तान और पीओके में 9 जगहों पर एयर स्ट्राइक कर कई आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया गया. इन सबके बीच विपक्षी दलों की ओर से प्रतिक्रिया आने लगी है. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव एक्स पर पोस्ट कर बड़ा बयान दिया.

सांसद पप्पू यादव ने लिखा, "भारतीय सेना के अदम्य शौर्य को सलाम! हमारी सेना पाकिस्तान को धूल चटा देगी, केंद्र सरकार पाक अधिकृत कश्मीर को मुक्त कराने का निर्णय ले, हमारी सेना 24 घंटे में POK को भारत में मिला देगी, बेमिसाल भारतीय सेना को सलाम, झंडा ऊंचा रहे हमारा!"

पहलगाम हमले के बाद पप्पू यादव ने कही थी ये बात

बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 22 अप्रैल को एक्स पर पोस्ट कर सांसद पप्पू यादव ने केंद्र पर निशाना साधा था. उन्होंने लिखा था, "पहलगाम आतंकी हमला इंसानियत पर कलंक है, हैवानियत की पराकाष्ठा है. केंद्र की भाजपा सरकार जिसके पास जम्मू-कश्मीर का गृह विभाग है, वह अपने गृह मंत्री को पद मुक्त करे. ED और CD के खेल से निकल कर थोड़ा देश की सुरक्षा पर ठोस काम करें."

सुरक्षा को लेकर सांसद पप्पू यादव ने उठाए थे सवाल

पहलगाम आतंकी हमले के बाद विपक्ष वहां की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहा था. पप्पू यादव ने भी इसको लेकर 23 अप्रैल को एक्स पर पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा था, "भारत का 80 साल के जेम्स बांड कहां हैं? राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार क्या केवल मलाई खाने बने हैं? पहलगाम में 2000 पर्यटक थे तो एक सुरक्षाकर्मी क्यों नहीं? इतनी बड़ी आतंकी कार्वारई कर दिया कोई इंटेलिजेंस नहीं, देश को मजाक बना दिया, नफरत के सहारे सिर्फ गद्दी, सुरक्षा भगवान भरोसे."

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर लालू यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'जय हिंद की सेना', तेजस्वी क्या बोले?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget