एक्सप्लोरर

Bihar Government Hospital: OPD के समय को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया निर्देश, मरीजों को मिलेगी सुविधा

Bihar News: बिहार स्वास्थ्य विभाग ने ओपीडी के समय को लेकर बड़ा बदलाव किया है. मरीजों को ध्यान में रखते हुए इसके सेवा समय में इजाफा किया गया है. इससे मरीजों को सुविधा मिलेगी.

पटना: स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव (Tejashiw Yadav) विभाग को लेकर काफी अलर्ट हैं. अस्पताल में सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को बराबर निर्देश देते रहते हैं. वहीं, स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने ओपीडी (OPD) को लेकर एक निर्देश जारी किया है. राज्य के सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पतालों और सदर अस्पतालों में मरीजों को दी जाने वाली ओपीडी की सुविधा का समय में बदलाव किया गया है. अब बिहार के लोगों को ओपीडी की सुविधा दोपहर बाद भी मिलेगा.

ओपीडी का समय सारणी देखें

बिहार में ओपीडी की सेवा को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है, जिससे लोगों को फायदा पहुंचेगा. ओपीडी दो पालियों में अब चलेगी. इसके लिए दो पाली में निबंधन भी किया जाएगा. सुबह आठ बजे से दोपहर 1:30 तक निबंधन किया जाएगा. इसके बाद शाम में 3:30 से पांच बचे तक निबंधन किया जा सकता है. वहीं, पहली शिफ्ट में ओपीडी सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा. इसके बाद शाम चार बजे से छह बजे तक चलेगा. रविवार को ओपीडी बंद रहेगा. इसके अलावा ओपीडी संबंधी शिकायत और सुझाव के लिए 104 नंबर जारी किया गया है.

स्वास्थ्य विभाग को लेकर तेजस्वी यादव हैं सक्रिय

बता दें कि महागठबंधन की सरकार बनते ही मंत्री तेजस्वी यादव ने सभी जिलों के सिविल सर्जन के साथ बैठक की थी. इस दौरान उन्होंने अस्पताल में सभी कमियों को दूर करने के लिए सिविल सर्जन को 60 दिनों का समय दिया था. इस दौरान उन्होंने एनएमसीएच के डॉक्टर को निलंबित कर दिया था. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था. वहीं, तेजस्वी यादव बराबर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग में बहाली निकालने की बात कहते हैं. बता दें कि पहले से 23 जिलों में 24 मेडिकल कॉलेज हैं. इन सभी में से नौ कॉलेज संचालित है और अन्य 15 कॉलेज का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने हाल ही में इसकी घोषणा की है.

ये भी पढ़ें: Bihar Bahubali: क्राइम का बेताज बादशाह, अपराध की दुनिया में सूरजभान ने रखा कदम तो पिता और भाई ने दे दी थी जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget