एक्सप्लोरर

Bihar Night Curfew Guidelines: शादी में सिर्फ 100 लोग हो सकेंगे शामिल, जानें- नाइट कर्फ्यू के दौरान क्या हैं पाबंदियां?

रेस्टारेंट, ढाबा और भोजनालय में बैठकर खाने पर प्रतिबंध रहेगा. रात 9 बजे तक ही होम डिलीवरी का संचालन होगा. शादी कार्यक्रम में सिर्फ 100 लोगों तक जुटान की अनुमति होगी.

पटना: बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है. इसके अलावे स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थानों को 15 मई तक बंद कर दिया गया है. इसके अलावा, सभी दुकानें अब शाम छह बजे तक ही खुली रखी जा सकेंगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन फैसलों की जानकारी देते हुए रविवार को कहा कि पिछले साल की तरह कोरोना संक्रमित मरीज मिलने वाले क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार को सभी दलों के लोगों से सुझाव और रविवार को जिलाधिकारियों की बैठक में सभी तरह की बातें हो गई हैं. अस्पतालों में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी. सभी तरह की दवा का इंतजाम किया जाएगा. होम आइसोलेशन में रहने वालों की भी पूरी तरह देखरेख की जाएगी. उन्होंने कहा कि पिछले साल की तरह इस साल भी चिकित्सकों को और स्वास्थ्यकर्मियों को एक महीना का अतिरिक्त वेतन दिया जाएगा.

रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू

राज्य में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा. रेस्टारेंट, ढाबा और भोजनालय में बैठकर खाने पर प्रतिबंध रहेगा. रात 9 बजे तक ही होम डिलीवरी का संचालन होगा. सभी दुकानें, मंडी और बाजार अब शाम 7 बजे के बजाय 6 बजे ही बंद हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि सभी स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थानों को 15 मई का बंद कर दिया गया है. इस दौरान किसी भी प्रकार की परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी.

नीतीश ने कहा कि शादी कार्यक्रम में सिर्फ 100 लोगों तक जुटान की अनुमति होगी. कहा कि नगर क्षेत्र और प्रखंड मुख्यालय में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी क्षेत्र में धारा 144 लगा सकते हैं. उल्लेखनीय है कि शनिवार को राज्यपाल फागू चौहान द्वारा सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी, जिसमें सभी दलों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव दिए थे.

यह भी पढ़ें-

बिहार में अब अस्पताल नहीं कर पाएंगे मनमानी, कोरोना मरीजों के लिए सरकार ने तय किए चार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget