एक्सप्लोरर

वन नेशन-वन इलेक्शन पर क्या है नीतीश कुमार की पार्टी का स्टैंड, मंत्री विजय चौधरी बोले- 'अगर हो गया तो...'

One Nation, One Election News: जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने वन नेशन, वन इलेक्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए इसका समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि इससे विकास कार्य नहीं रुकेंगे.

One Nation, One Election: वन नेशन, वन इलेक्शन पर बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि अभी प्रक्रिया चल रही है, अगर लागू हो जाए तो बढ़िया है. वहीं वन नेशन, वन इलेक्शन पर विपक्ष की आलोचना पर मंत्री ने कहा कि उनको तो सबमें कुछ न कुछ नजर आता है. वन नेशन, वन इलेक्शन अगर हो गया तो इसमें बुरा क्या है. इसमें क्या तानाशाही है.

‘हमारी पार्टी इसका समर्थन करती है’
वन नेशन, वन इलेक्शन पर जेडीयू सांसद संजय कुमार झा का भी बयान सामने आया है. आजादी के बाद से 1965 तक तो वन नेशन, वन इलेक्शन चला है. 1967 से कौन लोग संविधान को रौंद रहे थे, कौन लोग राष्ट्रपति शासन लगा रहे थे, कैसे सरकार गिराई जाती थी. कैसे अलग-अलग इंस्टीट्यूशन को खत्म करने की कोशिश की गई, ये सब बातें डिबेट में होनी चाहिए.

वन नेशन, वन इलेक्शन पर विपक्ष के विरोध को लेकर सांसद ने कहा कि पहले भी तो एक बार चुनाव होता था, जब आजादी मिली तब भी वन नेशन, वन इलेक्शन था. गड़बड़ी तब हुई जब कांग्रेस ने प्रदेशों में राष्ट्रपति शासन लगाना शुरू किया. हर देश में हर छह महीने में कोई न कोई इलेक्शन होता है तो विकास के काम रूक जाते हैं, सब लोग चुनावी मोड में ही रहते हैं. वन नेशन, वन इलेक्शन लागू होने से विकास कार्य नहीं रुकेंगे और हमारी पार्टी पूरी तरह से इसका समर्थन करती है.

केंद्रीय मंत्री  की भी आई प्रतिक्रिया
वन नेशन वन, इलेक्शन पर विपक्ष के विरोध पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "तुम पियो तो पुण्य, मैं पियू तो पाप. 1967 तक देश में वन नेशन, वन इलेक्शन लागू था. उस समय कांग्रेस की सरकार थी. बार-बार चुनाव से विकास कार्यों पर प्रभाव पड़ता है. अब देश को जरूरत है कि जल्दी से जल्दी विकास हो और खर्चा भी कम लगे."

यह भी पढ़ें: Bihar Weather: ठंड से ठिठुर रहा बिहार, 6 डिग्री नीचे खिसका पारा, IMD ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget