एक्सप्लोरर

Niyojit Shikshak Protest: गोपालगंज में नियोजित शिक्षकों ने एडमिट कार्ड जलाकर किया प्रदर्शन, सक्षमता परीक्षा का कर रहे हैं विरोध

Gopalganj News: गोपालगंज के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर नियोजित शिक्षकों ने विरोध जताते हुए परीक्षा में शामिल नहीं होने का संकल्प लिया. वहीं, बिहार शिक्षक एकता मंच के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया.

गोपालगंज: केके पाठक (KK Pathak) के आदेश के खिलाफ नियोजित शिक्षक प्रदर्शन (Niyojit Shikshak Protest) कर रहे हैं. गोपालगंज के शिक्षकों का कहना है कि हमलोग 20 वर्षो से अधिक समय से सेवा दे रहे हैं. परीक्षा हो या चुनाव हो या सरकार के सभी कार्य में हम फिट हैं तो किस बात की समक्षता परीक्षा हम दें? शिक्षक नेताओं ने कहा कि जब तक बिहार सरकार हमारी मांगे नहीं मानेगी तब तक विरोध जारी रहेगा. पहले ही हम दक्षता परीक्षा दे चुके हैं तो किस बात की सक्षमता परीक्षा हम दें? वहीं, रविवार को बिहार शिक्षक एकता मंच के बैनर तले शिक्षा विभाग के परिसर में नियोजित शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा का प्रवेश पत्र जलाकर परीक्षा का बहिष्कार किया. 

शिक्षक एकता मंच के सदस्यों ने अपनी मांगों को रखी

सभी प्रखंड मुख्यालयों पर भी नियोजित शिक्षकों ने विरोध जताते हुए परीक्षा में शामिल नहीं होने का संकल्प लिया और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद किया. शिक्षा विभाग में शिक्षकों का नेतृत्व कर रहे मंच के अध्यक्ष सह मंडल सदस्य रतिकांत साह एवं प्रकाश नारायण ने संयुक्त रूप से बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा देने, राज्यकर्मी बनाने के लिए सक्षमता परीक्षा के प्रावधानों को समाप्त करने और ऐच्छिक स्थानांतरण का प्रावधान लागू करने सहित कई मांगों पर अपनी बात रखी.

'विभाग से मिलने वाले प्रवेश पत्र को नहीं लेंगे'

आगे शिक्षक एकता मंच के सदस्यों ने कहा कि आंदोलन के दौरान शिक्षकों पर किए गए दमनात्मक कारवाई वापस लेने, विद्यालय की अवकाश तालिका पूर्व की भातिं लागू करने, विद्यालय का समय 10:00 बजे से 4:00 बजे तक करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में प्रवेश पत्र को स्वेच्छा से जलाया गया है. शिक्षकों ने यह भी कहा कि विभाग से मिलने वाले प्रवेश पत्र को वे लोग नहीं लेंगे.

ये भी पढे़ं: Niyojit Shikshak: नियोजित शिक्षक एडमिट कार्ड को जलाकर करेंगे विरोध दर्ज, नीतीश सरकार को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget