एक्सप्लोरर

Niyojit Shikshak: नियोजित शिक्षक एडमिट कार्ड को जलाकर करेंगे विरोध दर्ज, नीतीश सरकार को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

Bihar News: नियोजित शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा बहिष्कार करने का एलान किया है. नीतीश सरकार से बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग रखी है.

पटना: बिहार के नियोजित शिक्षक 26 फरवरी को होने वाली सक्षमता परीक्षा के बहिष्कार की घोषणा करते हुए सरकार से बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं. शिक्षक एकता मंच की शनिवार को हुई बैठक में फैसला लिया गया कि रविवार को सभी जिला मुख्यालयों में नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा के लिए जारी एडमिट कार्ड को जलाकर अपना विरोध (Niyojit Shikshak Protest) दर्ज करेंगे. मंच ने सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया है कि बिना शर्त नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देते हुए परीक्षा निरस्त की जाए. 

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं

शिक्षकों ने ऐच्छिक स्थानांतरण की भी मांग की है. मंच ने कहा कि उनकी मांग नहीं माने जाने पर वे सड़क पर उतरेंगे. नियोजित शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के तौर पर नियुक्ति के लिए सक्षमता परीक्षा 26 फरवरी को आयोजित की गई है. यह परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से राज्य में कार्यरत स्थानीय निकाय शिक्षकों के लिए आयोजित की गई है.

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मिले थे नियोजित शिक्षक

बता दें कि इससे पहले भी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से नियोजित शिक्षकों की बैठक हुई थी और दो दिन का समय डिप्टी सीएम के द्वारा दिया गया था, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकलने के बाद एक बार फिर से शिक्षकों ने आगामी रणनीति बनाई है. बिहार में नियोजित शिक्षकों की संख्या करीब 3.50 लाख है. ये शिक्षक राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं.

'शिक्षकों को घबराने की जरूरत नहीं है'

वहीं, नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिए जाने के लिए 26 फरवरी से 13 मार्च तक सक्षमता परीक्षा आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित की जा रही है. इस पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा था कि अगर शिक्षक सक्षमता परीक्षा पास नहीं करेंगे तो उनकी नौकरी चली जाएगी, इस संबंध में अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. शिक्षकों को घबराने की जरूरत नहीं है. सरकार का अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: मोतिहारी में केके पाठक के अधिकारी और शिक्षकों के बीच खूब चले लात घूंसे, वीडियो हुआ वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget