एक्सप्लोरर

नित्यानंद राय बोले- जल्द होगा रुपेश हत्याकांड का खुलासा, NDA सरकार में अपराधियों को संरक्षण नहीं

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इंडिगो के मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या कांड पर कहा कि पहले जो 15 साल तक आरजेडी की सरकार रही है उसमें अपराधियों को संरक्षण मिलता था.नीतीश सरकार में जब-जब घटना घटी है तो अपराधियो पर कार्रवाई होती रही है.अपराधियों को संरक्षण नहीं दिया जाता उन्हे सजा मिलती है.

समस्तीपुर :उजियारपुर सांसद सह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय मकर संक्रांति के मौके पर समस्तीपुर पहुंचे. जहां अलग-अलग जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत किया.

इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इंडिगो के मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या कांड पर पूछे गए सवाल के जवाब पर कहा कि पहले जो 15 साल तक आरजेडी की सरकार रही है उसमें अपराधियों को संरक्षण मिलता था.नीतीश सरकार में जब-जब घटना घटी है तो अपराधियो पर कार्रवाई होती रही है.अपराधियों को संरक्षण नहीं दिया जाता उन्हे सजा मिलती है.सरकार बहुत संवेदनशील है.नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार लॉ एंड ऑर्डर के मामले में हमेशा तत्पर रही है. रूपेश सिंह के हत्यारों को पकड़ा जाएगा.

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव पर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी. ममता जी ने तो हार स्वीकार कर लिया है. राजनीति में लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं है, भारत के संविधान ने जो लोकतंत्र की व्यवस्था दी है उसमें हिंसा पर उतारू होना कायरता भी है और लोकतंत्र की हत्या करने के बराबर है.

नित्यानंद राय ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी पर हमला भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला, वहां के आम जनता भी कार्यकर्ताओं के हिंसात्मक रवैया से और टोला मुहल्ले के टैक्स वसूलने की कार्रवाई से त्रस्त हो गई है.पश्चिम बंगाल में विकास और विधि व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. विकास के भागीरथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की विकास की गंगा देश के जन-जन तक गांव गांव तक पहुंच रही है. ममता बनर्जी की सरकार पश्चिम बंगाल में अवरोध बनकर खड़ी है. लेकिन आगे आने वाले चुनाव में बीजेपी की सरकार बनेगी और पश्चिम बंगाल के गांव-गांव तक विकास की गंगा पहुंचेगी.

समस्तीपुर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्या नन्द राय का पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया मकर संक्रांति के मौके पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्या नन्द राय कार्यकर्ताओं और स्थानीय विधायक के साथ दही चुरा भी खाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget