एक्सप्लोरर

Bihar Politics: लालू के 'चैलेंज' को नित्यानंद राय ने किया स्वीकार, राबड़ी को मुख्यमंत्री क्यों बनाना पड़ा? वजह बताई

Nityanand Rai: नित्यानंद राय ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है. गोवर्धन पूजा के मौके पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने केंद्रीय मंत्री पर कई आरोप लगाए थे.

पटना: गोवर्धन पूजा के मौके पर मंगलवार (14 नवंबर) को पटना के इस्कॉन मंदिर पहुंचे एक कार्यक्रम में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) पर जमकर हमला किया था. कई आरोप लगाए थे. यहां तक कह दिया था कि अगर वे तेज प्रताप को खड़ा कर दें नित्यानंद राय की जमानत जब्त हो जाएगी. अब नित्यानंद राय ने लालू प्रसाद यादव के चैलेंज को स्वीकार कर लिया है. बुधवार (15 नवंबर) को एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बड़ा बयान दिया.

नित्यानंद राय ने कहा कि तेज प्रताप यादव हों चाहे तेजस्वी यादव या उनके परिवार का कोई भी सदस्य हो वह आए और उजियारपुर लोकसभा से चुनाव लड़े. अगर मैं पराजित हो गया तो मैं चुनावी राजनीति से संन्यास लेकर सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का छोटा कार्यकर्ता बनकर बूथ स्तर तक सेवा करूंगा. अगर वह हार गए तो उन्हें बिहार की राजनीति से संन्यास लेना पड़ेगा. नित्यानंद राय ने विनती करते हुए कहा कि उनकी चुनौती को लालू यादव स्वीकार करें.

नित्यानंद राय ने कहा- 'जो भ्रष्टाचारी है वह कंस है'

लालू प्रसाद यादव ने नित्यानंद राय पर गाय-भैंस कटवाने का आरोप लगाया था. इस पर नित्यानंद राय ने कहा कि यह सफेद झूठ है. लालू के बेटे हैं तेजस्वी यादव. विधायक हैं. राघोपुर के किसी भी पवित्र गांव में आएं गंगा के तट पर मैं उनको साबित करुंगा कि कौन गो रक्षक है, कौन गो सेवक है और कौन तुष्टिकरण की राजनीति करके कसाईखाना खुलवा रहा है. लालू की ओर से उन्हें कंस बोले जाने पर पलटवार करते हुए कहा कि जो भ्रष्टाचारी है, जो पाप करता है, जो अवैध तरीके से अकूत संपत्ति जमा करता है वह कंस है.

मैं गुलामी करने को तैयार हूं लेकिन...

लालू ने अपने भाषण में नित्यानंद राय को ठेकेदार बताया था. इस पर उन्होंने कहा मैंने अपने जीवनकाल में एक रुपये की ठेकेदारी नहीं की. अगर लालू यादव साबित कर देते हैं कि मैंने ठेकेदारी की है तो उनके पास गुलामी करने के लिए तैयार हूं. नित्यानंद ने कहा कि लालू को यादव ही नहीं किसी से कोई मतलब नहीं है. किसी और पर विश्वास नहीं है यही कारण है कि उन्होंने अपनी पत्नी को ही मुख्यमंत्री बनाया था.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नित्यानंद राय ने की घोषणा, कहा- 'बिहार में बनी BJP की सरकार तो गोहत्या पर लगेगा प्रतिबंध'

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget