एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नित्यानंद राय ने की घोषणा, कहा- 'बिहार में बनी BJP की सरकार तो गोहत्या पर लगेगा प्रतिबंध'

Nityanand Rai: पटना के बापू सभागार में गोवर्धन पूजा समारोह सह यदुवंशी समाज के मिलन समारोह को नित्यानंद राय संबोधित कर रहे थे. उन्होंने नीतीश और तेजस्वी को भी निशाने पर लिया.

पटना: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने मंगलवार (14 नवंबर) को घोषणा करते हुए कहा कि बिहार में बीजेपी की सरकार बनने पर उसका पहला निर्णय गोहत्या पर प्रतिबंध लगाना होगा. पटना के बापू सभागार में गोवर्धन पूजा समारोह सह यदुवंशी समाज के बीजेपी में मिलन समारोह को संबोधित करते हुए नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का नाम लेते हुए कहा कि आप बिहार में कसाईखाना खुलवाइए, बिहार में बीजेपी की सरकार बनी तो सबसे पहले गोहत्या पर प्रतिबंध लगेगा. 

नित्यानंद राय ने बिहार विधानमंडल में महिलाओं के संबंध में नीतीश कुमार की टिप्पणी का जिक्र किया और कहा, "आज क्या हो रहा है. भरी सभा में द्रौपदी का चीर हरण हो गया. बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने हमारी मां-बहनों के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया, वह चीर हरण जैसा है."

'40 की 40 सीट जीतकर नरेंद्र मोदी को बनाना है प्रधानमंत्री'

उन्होंने कहा, तेजस्वी यादव से मैं पूछना चाहता हूं कि थोड़ा भी आपको गर्व होता कि आप भगवान कृष्ण के वंश में जन्म लिए हैं तो नीतीश कुमार का हाथ थाम कर कहते कि रुक जाएं, द्रौपदी का चीर हरण नहीं होने देंगे, लेकिन आपने क्या किया? उस दुश्शासन (मुख्यमंत्री) का साथ दिया. बिहार, देश और दुनिया के यदुवंशी आपको माफ नहीं कर सकते. इस दुश्शासन की प्रवृति रखने वाली इस सरकार को 2025 में समाप्त करना है. उससे पहले 2024 में 40 की 40 सीट (बिहार की) जीतकर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है.

नित्यानंद राय ने लालू प्रसाद हमलावर अंदाज में कहा, "हम तो कृष्ण के वंशज प्रेम के पुजारी हैं जहां कोई यदुवंशी खड़ा होता है तो रक्षा वहां होती है, लेकिन लालू जी मैं आपसे कहना चाहता हूं कि यदुवंशियों को आपने अपने 15 साल के शासन के दौरान भय का प्रतीक बनाने की कोशिश की." आगे कहा कि आज गोवर्द्धन पूजा के अवसर पर हम लोगों को यह आश्वासन देना चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं नेतृत्व में हम अन्य समाज के मिलकर भारत के निर्माण, देश की शांति एवं सुरक्षा के लिए आगे कदम बढ़ाएंगे.

यह भी पढ़ें- 'राबड़ी देवी को नहीं तो क्या तुम्हारी बीवी को CM बनाते', नित्यानंद राय पर लालू यादव का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget