एक्सप्लोरर

बिहार में आरक्षण पर नीतीश कुमार की बढ़ी टेंशन, भड़के तेजस्वी यादव ने कहा- 'अब कोई नहीं बोल रहा'

Tejashwi Yadav on Reservation: आरक्षण को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार व केंद्र सरकार नहीं चाहती कि संविधान की 9वीं अनुसूची में डाला जाए. नीतीश कुमार की केंद्र सरकार नहीं सुन रही है.

Tejashwi Yadav: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार (02 अगस्त) को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा में मनोज झा ने नौवीं अनुसूची को लेकर जो सवाल संसद में किया था उसका जवाब आया है. बिहार में जातीय आधारित गणना करवाकर पिछड़ों का आरक्षण बढ़ाया गया. इसे 65 प्रतिशत किया गया. ईडब्ल्यूएस का 10 प्रतिशत पहले की तरह रखा गया. हम लोगों को आशंका थी कि बीजेपी अड़ंगा लगाएगी. हमने कहा था कि तमिलनाडु के तर्ज पर बिहार के बढ़े आरक्षण को नौवी अनुसूची में डाला जाए. कोर्ट जाने की आशंका भी थी, इसलिए 9वीं अनुसूची में डालने की बात कही थी.

सरकार पर हमला करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि भरोसा नहीं है कि किस तरह ये लोग अपना पक्ष रख रहे हैं. बिहार व केंद्र सरकार नहीं चाहती कि संविधान की 9वीं अनुसूची में डाला जाए. तेजस्वी ने कहा, "ऐसा तो नहीं कि नीतीश जी ने बाद में 9वीं अनुसूची में डालने का प्रस्ताव वापस ले लिया है. सबों के मुंह में दही जमा है. कोई नहीं बोल रहा है. सीएम नीतीश की केंद्र सरकार नहीं सुन रही है न बिहार में उनका कोई सुन रहा है."

'सड़क पर लड़ेंगे लड़ाई... करेंगे कोर्ट का रुख'

आगे पत्रकारों से तेजस्वी यादव ने कहा कि बढ़ाए गए आरक्षण के कोटे को 9वीं अनुसूची में डालने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है, राज्य सरकार के पास नहीं. उन्होंने कहा कि हम लोग सड़क पर भी लड़ाई लड़ेंगे, कोर्ट का भी रुख करेंगे. सोमवार को हम लोग याचिका दाखिल करेंगे. जेडीयू की क्या प्रतिक्रिया है ये भी स्पष्ट होना चाहिए.

तेजस्वी ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा भी केंद्र सरकार नहीं दे रही है जबकि लोकसभा चुनाव में बिहार वासियों का वोट लिया गया. केंद्र में जेडीयू की अहम भूमिका है तब भी नीतीश कुमार की कोई नहीं सुन रहा. एससी-एसटी आरक्षण के मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हम सहमत नहीं हैं. आरजेडी भी इसको नहीं मानती है. अगर आर्थिक तौर पर न्याय दिलाना है तो सबको नौकरी दीजिए.

यह भी पढ़ें- Bihar Eligibility Test: असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए होगी बिहार पात्रता परीक्षा, कैसा होगा BET का सिलेबस? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget