एक्सप्लोरर

अचानक पार्टी दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, JDU के एक नेता ने CM से कर दी बड़ी अपील

Bihar CM Nitish Kumar: जेडीयू के नेता मुन्ना चौधरी का कहना है कि अगर ताड़ी से प्रतिबंध नहीं हटा तो चुनाव में असर पड़ेगा. हालांकि सीएम ने आश्वासन दिया है.

Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार (26 मई, 2025) को अचानक पार्टी दफ्तर पहुंच गए. उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री के साध इस मौके पर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद रहे. मंत्री अशोक चौधरी भी साथ में दिखे. कुछ ही समय रहकर नीतीश कुमार कार्यालय से वापस चले गए.

पार्टी दफ्तर से निकलने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास जाकर जेडीयू के एक नेता ने सीएम से बड़ी अपील की. जेडीयू के नेता मुन्ना चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि बिहार में ताड़ी पर जो प्रतिबंध लगा है उसे हटा दिया जाए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी बातों को सुना और आश्वासन देते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को कहा कि पूरे मामले की जानकारी लेकर मुन्ना चौधरी को उनके पास लेकर आएंगे.

क्या बोले जेडीयू नेता मुन्ना चौधरी?

सीएम से अपील करने के बाद मुन्ना चौधरी ने बयान देते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि सीएम नीतीश कुमार इस पर जल्द ही कुछ पहल करेंगे. अगर ताड़ी से प्रतिबंध हटता है तो इसका सकारात्मक असर आगामी 2025 विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा. मैं पार्टी में पद पर हूं और मैं आज नहीं हमेशा कहूंगा कि ताड़ी से प्रतिबंध हटना चाहिए.

मुन्ना चौधरी ने आगे कहा कि पासी समाज के कई बड़े नेता पार्टी में हैं, लेकिन वह जब पासी समाज के बीच जाते हैं तो उन्हें समझा नहीं पाते. समझाने का काम सिर्फ मैं ही कर पाता हूं. अगर ताड़ी से प्रतिबंध नहीं हटा तो जो लोग इसके विरोध में हैं उसका असर चुनाव में पड़ेगा.

नीतीश कुमार जिंदाबाद… विकास पुरुष जिंदाबाद

उधर इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे ही पार्टी दफ्तर पहुंचे तो कार्यकर्ता उत्साहित हो उठे. पार्टी दफ्तर के परिसर में जो भी कार्यकर्ता और नेता थे वे नीतीश कुमार जिंदाबाद का नारा लगाने लगे. विकास पुरुष जिंदाबाद का नारा लगाने लगे.

यह भी पढ़ें- तेज प्रताप को लेकर JDU का RJD पर हमला, लालू को कहा- आई वॉश कर रहे, तेजस्वी से की बड़ी मांग

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget