एक्सप्लोरर

बढ़ती आबादी को लेकर नीतीश कुमार ने जताई चिंता, कहा- लड़कियों को शिक्षित करना जरूरी

नीतीश कुमार ने बिहार की तेजी से बढ़ती आबादी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आबादी बढ़ रही है, क्षेत्रफल सीमित है. उन्होंने कहा कि राज्य में प्रजनन दर को घटाने के लिए लड़कियों को शिक्षित करना जरुरी है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम सब मिलकर प्रयास करेंगे तो बिहार के गौरवशाली इतिहास को एक बार फिर से प्राप्त कर लेंगे और बिहार के साथ देश और पूरी दुनिया में अपनी पहचान पुर्नस्थापित कर लेंगे. मुख्यमंत्री ने राज्य की तेजी से बढ़ती आबादी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आबादी बढ़ रही है, क्षेत्रफल सीमित है. उन्होंने कहा कि राज्य में प्रजनन दर को घटाने के लिए लड़कियों को शिक्षित करना जरुरी है.

पटना के ज्ञान भवन में 109 वें 'बिहार दिवस' पर सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए. मुख्यमंत्री बिहार दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है यह ज्ञान की भूमि है. पूर्व में बिहार काफी विकसित रहा है. उन्होंने कहा, "बिहार दिवस मनाने का मकसद है कि बिहार को हम सब मिलकर आगे बढ़ाएं एवं बिहार को विकसित करें. सबलोगों के मन में आत्मविश्वास बढ़े, सभी लोग प्रेम और आपसी भाईचारे के साथ मिलकर बिहार को आगे बढ़ाएं. देश और देश के बाहर भी बिहार दिवस मनाया जाने लगा है. "

लड़कियों को शिक्षित करना जरुरी- नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने कहा कि, "जब सभी लोग शिक्षित होंगे तभी बिहार फिर से गौरवशाली इतिहास को प्राप्त करेगा, बिहार फिर से आगे बढ़ेगा और देश भी आगे बढ़ेगा. हमलोगों ने लड़कियों के पढ़ने के लिए पोशाक और साईकिल योजना शुरु की. राज्य की आबादी बढ़ रही है, क्षेत्रफल सीमित है. राज्य में प्रजनन दर को घटाने के लिए लड़कियों को शिक्षित करना जरुरी है." नीतीश कुमार ने कहा कि हम सब मिलकर प्रयास करेंगे तो बिहार के गौरवशाली इतिहास को एक बार फिर से प्राप्त कर लेंगे और बिहार के साथ देश और पूरी दुनिया में अपनी पहचान पुर्नस्थापित कर लेंगे.

बिहार के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार दिवस के अवसर पर इस बार का थीम जल-जीवन-हरियाली को रखा गया. जल-जीवन-हरियाली अभियान का मतलब है जल और हरियाली है तभी जीवन सुरक्षित है. बिहार दिवस पर बापू की चर्चा जरुरी बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर बापू के विचारों को 10 से 15 प्रतिशत लोग अपना लें तो बिहार भी आगे बढ़ेगा और देश भी आगे बढ़ेगा. मुख्यमंत्री ने सरकारी कार्यक्रमों में राज्यगीत गाने की अपील की, जिससे बिहार के प्रति सम्मान का भाव पैदा हो सके.

यह भी पढ़ें-

नीतीश कुमार की अपील- होली के समय सार्वजनिक आयोजन न करें, बढ़ने लगे हैं कोरोना मामले

बिहार: अवैध संबंध का विरोध करने पर ससुराल वालों ने की महिला की पिटाई, फिर घर से निकाल दिया बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में खटपट! RJD ने उतारा उम्मीदवार तो भड़की कांग्रेस, 'हकीकत सबको…'
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में खटपट! RJD ने उतारा उम्मीदवार तो भड़की कांग्रेस, 'हकीकत सबको…'

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
Embed widget