एक्सप्लोरर

Gopal Mandal: नीतीश कुमार की पार्टी में गड्ढा! JDU विधायक गोपाल मंडल बोले- 'मैंने विरोध कर दिया तो...'

Gopal Mandal Statement: भागलपुर में सभी प्रखंड स्तर और पंचायत स्तर से जुड़े पार्टी नेताओं की बुधवार को बैठक हो रही थी. गोपाल मंडल ने हा कि अगर वह विरोध कर देंगे तो अजय मंडल हवा-हवाई में उड़ जाएंगे.

Gopal Mandal News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी के विधायक गोपाल मंडल ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले बड़ा बयान दिया है. बीते बुधवार (17 अप्रैल) को भागलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम उन्होंने कहा कि पार्टी में कहीं ना कहीं गड्ढा है. उसे दुरुस्त करें नहीं तो दो से ढाई लाख में अटक कर सटक जाएंगे.

भागलपुर में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को चुनाव होना है. भागलपुर में महागठबंधन के प्रत्याशी कांग्रेस नेता अजीत शर्मा की सीधी टक्कर एनडीए प्रत्याशी जेडीयू नेता अजय मंडल से है. इसी चुनाव को लेकर बुधवार को भागलपुर में सभी प्रखंड स्तर और पंचायत स्तर से जुड़े पार्टी नेताओं की बैठक हो रही थी. इसी बीच जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने माइक अपने हाथों में ले लिया और पार्टी के प्रति जो उनकी नाराजगी थी वह निकालने लगे.

'अजय मंडल चार लाख वोट से जीतेंगे लेकिन...'

गोपाल मंडल ने कहा भागलपुर से अजय मंडल चार लाख वोट से जीतेंगे लेकिन कहीं ना कहीं इस रास्ते में कई गड्ढे हैं. इसके चलते स्थिति तनावपूर्ण भी हो सकती है. कई जगह स्थिति विरोध का है. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में बड़ी-बड़ी बातें हांकने से काम नहीं चलेगा. जमीनी स्तर पर उतरना पड़ेगा. मैं पार्टी के प्रति विरोध नहीं करता हूं, लेकिन गोपाल मंडल के प्रति कई नेता चोरी-चुपके विरोध करते नजर आते हैं.

गोपाल मंडल बोले- 'अजय मंडल हवा-हवाई में उड़ जाएंगे'

बड़बोले विधायक ने कहा कि अगर गोपाल मंडल विरोध कर देगा तो अजय मंडल हवा-हवाई में उड़ जाएंगे. आगे कहा कि क्या जरूरत है वीरेंद्र सिंह को प्रभारी बनाने की? उन्होंने पार्टी को चौपट करने का काम किया है. गोपाल मंडल इस दौरान और भी कई बातें कहते रहे. हालांकि उन्हें मना करने की कोशिश की गई तब जाकर वह शांत हुए.

यह भी पढ़ें- 'मेरे सामने कोई राबड़ी देवी, मीसा भारती...', तेजस्वी यादव की सभा में मां को गाली देने पर क्या बोले चिराग पासवान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget