एक्सप्लोरर

'मेरे सामने कोई राबड़ी देवी, मीसा भारती...', तेजस्वी यादव की सभा में मां को गाली देने पर क्या बोले चिराग पासवान?

Chirag Paswan: चिराग पासवान जमुई में पत्रकारों से बात कर रहे थे. चिराग ने कहा कि जो लोग महिलाओं का ही सम्मान नहीं करते, वो अपने क्षेत्र की क्या रक्षा कर पाएंगे?

Chirag Paswan News: तेजस्वी यादव की सभा में मंच के सामने भीड़ में से किसी व्यक्ति ने चिराग पासवान की मां को लेकर अपशब्दों का प्रयोग किया था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ. इस मामले में चिराग पासवान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. जमुई में बुधवार (17 अप्रैल) को प्रेस वार्ता के दौरान चिराग ने कहा कि मेरे सामने अगर कोई राबड़ी देवी और मीसा भारती के बारे में ऐसा बोलता तो मैं बर्दाश्त नहीं करता. 

चिराग पासवान ने कहा कि किसी की मां-बहन को सरेआम गाली देना महिलाओं का अपमान है. जो लोग महिलाओं का ही सम्मान नहीं करते, वो अपने क्षेत्र की क्या रक्षा कर पाएंगे? चिराग पासवान ने भावुक होते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपनी मां अपने परिवार के सम्मान की रक्षा नहीं कर सकता वह अपने क्षेत्रवासियों की क्या रक्षा कर पाएगा? साल 1990 की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि यह जंगलराज की याद दिलाता है.

क्या है पूरा मामला?

जमुई जिले में एक चुनावी सभा को जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव संबोधित कर रहे थे तब आरजेडी के पूर्व मंत्री विजय प्रकाश के सामने ही भीड़ से किसी ने विजय प्रकाश को पुकार कर चिराग पासवान की मां को लेकर अपशब्द कह दिया. हालांकि घटनाक्रम के बाद पूर्व मंत्री विजय प्रकाश हाथ जोड़कर कार्यकर्ता को समझाते दिखे.

प्रेस वार्ता के दौरान चिराग पासवान के आंखों से छलक गए. कहा कि हमने गौतम बुद्ध, महावीर की धरती पर अपना 10 साल का कार्यकाल पूरा किया है. आप लोगों का प्यार स्नेह और भरपूर समर्थन मिला है. आशा करता हूं कि वही प्यार स्नेह हमारे जीजा और जमुई लोकसभा के प्रत्याशी अरुण भारती को देंगे. कहा कि आरजेडी का मतलब ही है झूठ, फरेब, बेजुबानी की आदत. यही जंगलराज सरकार की सोच थी. कुशासन की सरकार थी, जिसे हमने-आपने सुना है और उस याद को ताजा किया है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कर लिया गया है कैद? तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD नेता तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget