एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश कुमार की पार्टी ने प्रशांत किशोर को बताया सियासत में 'किशोर', कहा- PK की सलाह की जरूरत नहीं

Bihar Politics: जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार और आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से एबीपी न्यूज ने सोमवार को बात की. इस दौरान उन्होंने पीके और पीसी चाको पर बयान दिया है.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू (JDU) ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) को सियासत में किशोर बताया है. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार (JDU Neeraj Kumar) ने सोमवार को एबीपी न्यूज से कहा कि प्रशांत किशोर सियासत में अभी किशोर हैं. 2024 के लोकसभा और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में खुद को स्थापित करना चाहते हैं. नीतीश को उनकी सलाह की जरूरत नहीं है.

नीरज कुमार ने कहा कि प्रशांत किशोर नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहे हैं. अपनी दुकानदारी चलाते रहें. बीजेपी से मिल गए हैं. 2020 के बिहार विधानसभा सभा चुनाव के बाद जेडीयू की विधानमंडल दल की बैठक हुई थी. मैं उसमें था. प्रशांत किशोर नहीं थे. नीतीश सीएम नहीं बनना चाहते थे. बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व लगातार आग्रह कर रहा था. तब जाकर नीतीश सीएम बने. बीजेपी का साथ इसलिये छोड़ा क्योंकि बीजेपी राजनीतिक षड्यंत्र कर रही थी. जेडीयू को तोड़ने में लगी थी. नीतीश के काम में हस्तक्षेप कर रही थी इसलिए नीतीश अलग हुए हैं. 

'विपक्ष का नेता कौन होगा इस पर अभी चर्चा नहीं'

एनसीपी नेता पीसी चाको के बयान पर नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश पीएम उम्मीदवार विपक्ष का नहीं बनना चाहते. वह विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं. शरद पवार भी यह करें तो अच्छी बात होगी. विपक्ष का नेता कौन होगा इसपर अभी चर्चा की जरूरत नहीं. पहले विपक्ष एकजुट हो जाए तब तय होगा कि नेता कौन होगा. जब नीरज कुमार से पूछा गया कि क्या शरद पवार को नीतीश विपक्ष का पीएम उम्मीदवार मानेंगे तो इस पर नीरज कुमार जवाब नहीं दे पाए. 

आरजेडी ने कहा- नीतीश रहेंगे पीएम उम्मीदवार

वहीं दूसरी ओर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) ने पीसी चाको के बयान को खारिज करते हुए कहा कि विपक्ष के पीएम उम्मीदवार नीतीश रहेंगे. हम लोग चाहते हैं कि कोई समाजवादी ही पीएम बने. नीतीश परफेक्ट हैं और हम लोग महागठबंधन नीतीश का समर्थन करेंगे. विपक्ष को हमलोग और नीतीश एकजुट कर रहे हैं. नाथूराम गोडसे के समर्थकों की केंद्र में सरकार है जो सिर्फ उन्माद फैला रही है और 2024 में हम बीजेपी को हटाएंगे. जगदानंद सिंह ने आगे कहा कि केंद्र में नीतीश कुमार जाएंगे तो तेजस्वी सीएम बनेंगे और बिहार की कमान संभालेंगे. सरकार में दूसरे नंबर पर तेजस्वी हैं. एक नंबर वाले केंद्र में जाएंगे तो तेजस्वी एक नंबर पर आ जाएंगे.

प्रशांत किशोर ने क्या कहा था?

प्रशांत किशोर ने कहा था कि 2020 में मैंने नीतीश कुमार को सलाह दी थी कि सीएम न बनें, भले ही राज्य में राष्ट्रपति शासन लग जाए. मैं जहां भी बिहार में जा रहा हूं वहां पर नीतीश का विरोध हो रहा है. प्रधानमंत्री पद की दावेदारी मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए है. वहीं विपक्षी एकजुटता की मुहिम चल रही है लेकिन एनसीपी नेता पीसी चाको के बयान से विपक्ष की एकजुटता पर सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने कहा कि शरद पवार ही देश में ऐसे नेता हैं जो पूरे विपक्ष को एकजुट रख सकते हैं. 

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस से जो उम्मीद की गई थी वह उम्मीद खत्म हो चुकी है इसलिए शरद पवार ही ऐसे नेता हैं जिनको विपक्ष के सभी नेता मानते हैं. नीतीश, ममता और बाकी नेता जो कर रहे हैं वह अच्छी बात है लेकिन हमने देखा है कि शरद पवार पर विपक्ष के हर नेता को विश्वास है और वो सबसे बड़े नेता हैं. इसका मतलब ये नहीं है कि वो पीएम उम्मीदवार हैं, मैं केवल विपक्ष को एकजुट करने की बात कर रहा हूं. अब बाद में अगर सभी नेता पवार साहब को नेतृत्व करने के लिए बोलें तो वो अलग बात है. अगर बोलेंगे तो वो स्वीकार करेंगे.

ये भी पढ़ें:-

Watch: सुधाकर सिंह ने खोली सरकार की पोल! कृषि विभाग के अधिकारियों को बताया चोर, कहा- वो खुद चोरों के 'सरदार'

Nalanda Suicide: नालंदा में छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी हैरान करने वाली बात, कहा- मेरे मम्मी-पापा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results Live: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
सारण में ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 की मौत
सारण में ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 की मौत
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget