एक्सप्लोरर

Nalanda Suicide: नालंदा में छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी हैरान करने वाली बात, कहा- मेरे मम्मी-पापा...

Bihar News: नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र की घटना है. मौके से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है. इस मामले में आरोपित दो नाबालिग लड़कों को पुलिस ने पकड़ा भी है. जांच हो रही है.

नालंदा: बिहार के नालंदा में एक छात्रा ने रविवार की रात जहर खाकर जान दे दी. घटना बिहार थाना इलाके की है. छात्रा ने जान देने से पहले सुसाइड नोट में हैरान करने वाली बात भी लिखी है. सुसाइड नोट के अनुसार मनचलों से तंग आकर छात्रा ने खुदकुशी की है. सुसाइड नोट में छात्रा ने यह भी लिखा है कि मेरे मम्मी-पापा को इंसाफ मिलना चाहिए. घटना के संबंध में पीड़िता के पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले मनचलों ने सोशल मीडिया (Social Media) पर उनकी बेटी की अश्लील तस्वीर भी वायरल कर दी थी जिसको लेकर वो आहत थी. उसी से तंग आकर उसने रात में जहर खा लिया और जान दे दी. 

परिजनों ने कहा कि जैसे ही उन्हें इसके बारे में पता चला तो वे लड़की को लेकर अस्पताल पहुंचे. छात्रा की नाज़ुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर पावापुरी विम्स रेफर कर दिया गया. परिजन बेहतर इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे तो रास्ते में ही छात्रा ने दम तोड़ दिया. पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी जब स्कूल या कोचिंग जाती थी तब दो मनचले उसे तंग करते थे. दोनों का नाम सुसाइड नोट में लिखा है. इसके बारे में बेटी ने घर में भी बताया था. इधर, घटना की सूचना बिहार थाना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया. शक के आधार पर परिजन से पूछताछ करने लगे. मामले में दो आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा है. दोनों नाबालिग हैं. 

सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा- "एक लड़का मेरा बहुत पीछा करता है. उसके मम्मी पापा भी उसके साथ हैं. पापा उसके कहते हैं कि पीछा करो. उस लड़का के साथ एक और लड़का है. मेरे मम्मी पापा की कोई गलती नहीं है. दोनों लड़कों ने मेरे मम्मी और पापा को बहुत मारा. अब ये सब देखकर मैं सहन नहीं कर सकी और मरने का फैसला करती हूं. मेरे मम्मी पाप को इंसाफ मिलना चाहिए."

पुलिस कर रही सुसाइड नोट की जांच

लड़की के भाई ने बताया कि उसकी बहन को कई महीनों से मनचले परेशान कर रहे थे. वह 9वीं क्लास में पढ़ती थी. शहर के प्रतिष्ठित निजी स्कूल में पढ़ने के लिए जाती थी. इस पूरे मामले में बिहार थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रकाश लाल ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और सुसाइड नोट बरामद कर परिजनों से पूछताछ के आधार पर दो नाबालिग को पकड़ा गया. सुसाइड नोट के अनुसार छात्रा के साथ मनचले छेड़खानी और ब्लैकमेलिंग करते थे जिससे किशोरी तनाव में चल रही थी. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और परिजन को सौंप दिया गया है. पुलिस लिखित शिकायत और जब्त सुसाइड नोट के आधार पर जांच कर रही है

ये भी पढ़ें:-

Bihar News: बिहार की इस यूनिवर्सिटी में परीक्षा देंगे PM मोदी और राज्यपाल? फोटो के साथ एडमिट कार्ड हुआ जारी

पीरबहोर थाना विवाद: BJP का बड़ा बयान- बिहार में कुछ 'खास' जनता का राज, संरक्षण दे रहे नीतीश, बौखलाई लालू की पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
चाकू से हमले के बाद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं बच गया लेकिन...
चाकू से हमले के बाद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं बच गया लेकिन...
Patna: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
पटना: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget