एक्सप्लोरर

Giriraj Singh: जेडीयू ने गिरिराज सिंह पर आंखें तरेरी तो सांसद बोले- 'मैं अपने खून की आखिरी बूंद तक...'

Hindu Swabhiman Yatra: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की 'हिंदू स्वाभिमान यात्रा' पर जेडीयू नेता खालिद अनवर ने कार्रवाई की चेतावनी दी है. इस पर गिरिराज सिंह का बयान आया है.

Giriraj Singh: 'हिंदू स्वाभिमान यात्रा' को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. इस यात्रा को लेकर जेडीयू असहज है. इस पर जेडीयू नेता खालिद अनवर ने कहा कि गिरिराज सिंह की उल्टी सीधी हरकत पर नीतीश सरकार कार्रवाई कर सकती है. वहीं, इस बयान पर गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए रविवार को कहा कि जेल कुछ नहीं है. मैं अपने खून की आखिरी बूंद तक यह लड़ाई लड़ता रहूंगा. जिनको मुसलमानों की डोली उठानी है, जिनको मंदिर तोड़वाना है, लव जिहाद, थूक जिहाद, शिक्षा जिहाद और जमीन जिहाद करवाना है उनको मुबारक. आगे उन्होंने कहा कि जेडीयू, आरजेडी, कम्युनिस्ट, कांग्रेस और बीजेपी सभी के हिंदू हमारे साथ हैं. यह यात्रा राजनीतिक नेताओं या पार्टियों की नहीं है.

गिरिराज सिंह की यात्रा पर जेडीयू की कड़ी प्रतिक्रिया

गिरिराज सिंह की यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए जेडीयू नेता खालिद अनवर कहा कि बीजेपी का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने गिरिराज सिंह की अतिवादी सोच से खुद को अलग कर लिया है. उन्होंने साबित कर किया कि बिहार भाईचारे की जगह है, गिरिराज सिंह जैसे लोगों की विचारधारा से बिहार नहीं चल सकता है. आपने भयमुक्त समाज बनाने के लिए संविधान की शपथ ली है. आपको अगर लगता है कि आप अपनी यात्राओं के जरिए बिहार को डराएंगे, बिहार के समाज को तोड़ने की कोशिश करेंगे तो आपको याद रखना चाहिए कि यह नीतीश कुमार की सरकार है जो किसी कीमत पर किसी को भी नहीं छोड़ेगी.

खालिद अनवर ने कार्रवाई की कही बात

खालिद अनवर ने कहा कि गिरिराज सिंह अगर कोई उल्टी सीधी हरकत की, समाज को तोड़ने वाला कुछ भी करते हैं तो हमारी सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगी. नीतीश कुमार ने पहले ही कह रखा है कि करप्शन, क्राइम और कम्युनल से समझौता नहीं करेंगे. खुशी है कि नीतीश कुमार की इस नीति को बीजेपी ने अपनाया है. बीजेपी ने गिरिराज सिंह से अलग-थलग कर लिया है. गिरिराज सिंह हठधर्मी से ये सब कर रहे हैं तो बीजेपी नेतृत्व उनके खिलाफ कार्रवाई करने में सक्षम है. मुझे लगता है कि उन पर सूक्ष्म स्तर पर नजर रखी जा रही है. बीजेपी जल्द ही उन्हें पार्टी से अलग कर देगी. 

ये भी पढे़ं: Bihar Politics: आरसीपी सिंह की राह बीजेपी से हुई जुदा तो जेडीयू ने दी बधाई, कहा- 'वो जिस मंशा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले JDU में शामिल… अब शादी करेंगे निशांत कुमार? गांव पहुंचे तो महिलाएं बोलीं- 'परिवार बढ़ाइए'
पहले JDU में शामिल… अब शादी करेंगे निशांत कुमार? गांव पहुंचे तो महिलाएं बोलीं- 'परिवार बढ़ाइए'
दिग्विजय सिंह ने गिरिराज सिंह को बताया अपना रिश्तेदार, बीजेपी नेता बोले- मैं मुगलों का...
दिग्विजय सिंह ने गिरिराज सिंह को बताया अपना रिश्तेदार, बीजेपी नेता बोले- मैं मुगलों का...
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
Bihar LPG Crisis: सम्राट चौधरी के नाम पर कौन उठा ले गया एजेंसी से 4-4 LPG सिलेंडर? अब आई सफाई
बिहार: सम्राट चौधरी के नाम पर कौन उठा ले गया एजेंसी से 4-4 LPG सिलेंडर? अब आई सफाई

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget