एक्सप्लोरर

Bihar Politics: आरसीपी सिंह की राह बीजेपी से हुई जुदा तो जेडीयू ने दी बधाई, कहा- 'वो जिस मंशा...'

RCP Singh News: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बीजेपी में उपेक्षा के चलते नई पार्टी बनाने की घोषणा की है. इस पर जेडीयू ने स्वागत किया है. वहीं, बीजेपी का कहना है कि सभी को दल बनाने का अधिकार है.

RCP Singh News: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने शनिवार को नई पार्टी बनाने का ऐलान किया. इससे साफ है कि बीजेपी में खास तवज्जो नहीं मिलने से उन्होंने अपनी राह जुदा कर ली है. वहीं, इस ऐलान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं. जेडीयू के प्रवक्ता अरविंद निषाद ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बिहार में एक और राजनीतिक दल का उदय होने जा रहा है. चुनाव के समय राजनीतिक पार्टियों का बनना यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है. इसके लिए आरसीपी सिंह को शुभकामना और बधाई देता हूं.

आगे उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह से कामना करता हूं कि चुनाव तक ही इस दल को सिर्फ सीमित नहीं रखे. दल अगर उन्होंने बनाया है तो एक लंबी पारी तक दल को चलाते रहे, वो जिस मंशा और संगठन कामना से पार्टी बनाने की घोषणा की है उसे अमलीजामा पहनाएंगे.

आरसीपी सिंह के फैसले पर बीजेपी की आई प्रतिक्रिया

वहीं, इस पर बीजेपी नेता नीरज कुमार ने कहा कि हर किसी को राजनीतिक दल बनाने का अधिकार है. यह संविधान ने अधिकार दिया हुआ है. आरसीपी सिंह राजनीतिक दल बनाते हैं तो ठीक है यह उनकी इच्छा है. उनको लगता है अगर वह काम करना चाहिए तो देश आजाद है. सभी को आजादी है. इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. पार्टी बना रहे हैं तो स्वागत है.

आरसीपी सिंह ने बीजेपी से किया किनारा

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह शनिवार को बीजेपी से नाता तोड़ते हुए नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी में मान सम्मान नहीं मिल रहा था, इसलिए उन्होंने बीजेपी से किनारा करने लेने की सोची है. उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी और जेडीयू के कई नेता उनके संपर्क में हैं. वहीं, आरसीपी सिंह के इस फैसले से बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Election 2024: सीट शेयरिंग पर I.N.D.I.A में RJD नाराज, सम्राट चौधरी बोले- 'अगर मिलकर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget