एक्सप्लोरर

Budget 2024: 'विशेष राज्य का दर्जा अगर नहीं मिला...', बजट से पहले नीतीश कुमार की पार्टी ने दे दी टेंशन!

Bihar News: अशोक चौधरी ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा पैकेज की तरह ही रहता है. राज्य का जो कंट्रीब्यूशन पहले 10 प्रतिशत का होता था और 90 प्रतिशत भारत सरकार देती थी, अब वो 50-50 हो चुका है.

JDU Reaction on Bihar Special State Status: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए इसकी मांग फिर से शुरू हो गई है. आगामी केंद्रीय बजट में बिहार की उम्मीदों को लेकर मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) ने बुधवार (10 जुलाई) को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि हम लोग बजट को लेकर आशान्वित है. जनता की जरूरतों का ख्याल रखा जाएगा.

विशेष राज्य के दर्जे पर अशोक चौधरी ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा पैकेज की तरह ही रहता है. राज्य का जो कंट्रीब्यूशन पहले 10 प्रतिशत का होता था और 90 प्रतिशत भारत सरकार देती थी, अब वो 50-50 हो चुका है. हमारा कंट्रीब्यूशन घटे और किस तरह से यह फार्मूला बनेगा, यह भारत सरकार तय करेगी. हम लोग विशेष पैकेज या विशेष राज्य के दर्जे की मांग जरूर करेंगे. उन्होंने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा अगर नहीं मिला, परिस्थितियां ऐसी नहीं बनीं, तो हमें कम से कम विशेष पैकेज मिलना चाहिए. हम लोग विशेष पैकेज या विशेष राज्य के दर्जे की मांग जरूर करेंगे.

अधिकारियों के सामने नीतीश कुमार के झुकने पर क्या बोले?

बिहार सरकार के मंत्री ने रुपौली में हुए उपचुनाव पर कहा कि अच्छा चुनाव हुआ है, हम लोग अधिक वोटों से जीतेंगे. वहीं गंगा पाथवे के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री के द्वारा अधिकारियों के सामने झुकने पर अशोक चौधरी ने कहा हर चीज पर लोगों को अपना नजरिया होता है. मुख्यमंत्री के तौर पर वह 18 साल तक इस बिहार को सशक्त रूप में चला रहे हैं, उन्होंने विनम्र तरीके से आग्रह किया है. जब लोगों के पास बोलने के लिए कुछ बचा नहीं तो वो मुख्यमंत्री को टारगेट करते हैं.

वहीं आरएसएस के मैगजीन में जनसंख्या को लेकर लिखे पत्र पर अशोक चौधरी ने कहा कि जनसंख्या को कैसे कंट्रोल कर सकें, इस पर चर्चा होने चाहिए. सभी राजनीतिक दलों और सिविल सोसाइटी के लोगों को इस पर चर्चा करनी चाहिए.

'हम लोग विशेष राज्य का दर्जा चाहते हैं, लेकिन…'  

उधर विजय कुमार चौधरी ने भी कहा है कि हम लोग विशेष राज्य का दर्जा चाहते हैं, लेकिन कोई दिक्कत है तो हम लोग विशेष पैकेज की मांग करते हैं. बिहार भाग्यशाली प्रदेश नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि सीमित संसाधन के बावजूद नीतीश कुमार ने पूरे देश को बता दिया कि हमारे संसाधन कम है, लेकिन तरक्की की रफ्तार में किसी विकसित प्रदेश से कम नहीं है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'एक कदम' से बिहार में बढ़ा सियासी पारा, BJP और RJD आमने-सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही
करवा चौथ 2026: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा चांद?
करवा चौथ 2026: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा चांद?
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget