एक्सप्लोरर

VIDEO: 'लहराएंगे रिवॉल्वर... तू लोग हमारा बाप हो', CM नीतीश के 'बड़बोले' विधायक गोपाल मंडल ने दीं गालियां

Gopal Mandal: गोपाल मंडल से मीडियाकर्मी पटना में शुक्रवार को सवाल कर रहे थे. अपने जवाब में विधायक भाषा की मर्यादा भूल गए. पत्रकारों पर बरस पड़े और गाली देने लगे.

पटना: सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू के एक ऐसे विधायक हैं जिन्हें अपनी बोली पर लगाम नहीं है. जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल (Gopal Mandal) ने पटना में पत्रकारों के सवाल के जवाब में कई गालियां दे दीं. ऐसी गाली कि एबीपी न्यूज़ उसे लिख भी नहीं सकता है. शुक्रवार (06 अक्टूबर) को जेडीयू विधायक गोपाल मंडल से पत्रकारों ने सवाल किया कि आप रिवॉल्वर लेकर अस्पताल में पहुंचे थे. इसी पर विधायक जवाब देते हुए उत्तेजित हो गए.

जेडीयू विधायक ने कहा, "लहराएंगे पिस्टल... तू लोग (पत्रकार) हमारा बाप हो." हालांकि सवाल के जवाब में पहले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल शांति से बहाना बना रहे थे. गोपाल मंडल ने कहा, "बेल्ट छूट गया था और रिवॉल्वर ले लिया. रिवॉल्वर पैजामा में रख लिए. " इतना कहते ही पत्रकारों ने सवाल किया कि आप हाथ में लेकर लहराइगा? जिसके जवाब में विधायक भाषा की मर्यादा भूल गए.

जेडीयू की यही संस्कृति है? बचकर भागने लगे गोपाल मंडल

जेडीयू के विधायक की इस तरह की भाषा पर मीडिया वाले घेरकर सवाल करने लगे. पूछने लगे कि क्या जेडीयू की यही संस्कृति है क्या? आप गाली दीजिएगा? गुंडागर्दी करिएगा? इसके बाद गोपाल मंडल बचते हुए भागने लगे. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और फिर ललन सिंह के मीटिंग हॉल में लेकर चले गए.

क्या है रिवॉल्वर लहराने का मामला?

नरेंद्र नीरज उर्फ गोपाल मंडल गोपालपुर से जेडीयू के विधायक हैं. मंगलवार (03 अक्टूबर) की शाम हाथ में रिवॉल्वर लिए वो जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में घुस गए थे. विधायक जब अस्पताल में घुसे तो उनके हाथ में रिवॉल्वर को देख लोग भी सकते में आ गए. इसका कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया था. हाथ में रिवॉल्वर लेकर अस्पताल में जाने को लेकर ही पत्रकारों ने उनसे शुक्रवार को सवाल किया था.

यह भी पढ़ें- Bihar: हाथ में रिवॉल्वर, फिल्मी स्टाइल! इस तरह अस्पताल में क्यों घुसे CM नीतीश के विधायक गोपाल मंडल? जानिए मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget