एक्सप्लोरर

'सिंगल मैन आर्मी हैं नीतीश कुमार', मुख्यमंत्री पर बरसे चिराग पासवान, abp से बातचीत के दौरान कही ये बात

चिराग ने कहा, " जो भी बिहारी हैं और हर वह व्यक्ति जो नीतीश कुमार को जानता है, वो इतना जरूर जानता है कि वो सिंगल मैन आर्मी हैं. वह किसी का राय नहीं लेते हैं. ये मैं दावे के साथ कह सकता हूं."

पटना: बिहार में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच शनिवार को जमुई सांसद और लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने एबीपी बिहार से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बिहार की मौजूदा स्थिति के संबंध में बात करते हुए कहा कि संघर्ष तो चल ही रहा है, पर ये संघर्ष मेरा नहीं, पूरे बिहारियों का है. बिहार के खोए हुए गौरव और अस्मिता के लिए मैं यह लड़ाई लड़ रहा हूं. बिहार के संबंध में खबरें पढ़कर दुख होता है. जिस तरीके से बिहार में एक के बाद एक समस्याएं बढ़ती जा रही हैं और अपराध जिस तरीके से बिहार में अपनी जड़ें मजबूत कर रहा है, वो देखकर बुरा लगता है. छात्रों को जिस तरह पीटा गया वो दुखद है. ऐसे में आज की तारीख में मैं उन सभी के संघर्ष को लेकर सड़क पर हूं.

बिहार में लागू हो राष्ट्रपति शासन

उन्होंने कहा कि एक मार्च को हम बिहार बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं. हमारे नेता दिवंगत राम विलास पासवान (Ramvilas Paswan) ने दो बार पहले भी मौजूदा नीतीश सरकार (Nitish Government) के खिलाफ यह यात्रा निकाली थी. उन्हीं के मुहिम को आगे बढ़ाते हुए बिहार बचाओ मार्च हम लोग कर रहे हैं. हम लोग गांधी मैदान से राजभवन जाएंगे और राज्यपाल से आग्रह करेंगे कि बिहार में अब राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए क्योंकि एक के बाद एक जिस तरीके से घटनाएं सामने आ रही हैं, उससे ये स्पष्ट हो चुका है कि मुख्यमंत्री से राज्य नहीं संभल रहा. 

सदर अस्पताल पर कुत्तों का कब्जा! मरीज की करते हैं 'रखवाली', Video देख कर कहेंगे- ऐसा भी होता है क्या

बिहार के लोगों की परेशानी मुद्दा

चिराग ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के विषय अलग-अलग हैं. मेरी चिंता का विषय बिहार के लोगों की स्थिति है, जिसकी जिम्मेदार बिहार सरकार है. प्रदेश के मुख्यमंत्री को मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने के लिए हजार किलोमीटर चार्टर फ्लाइट्स से दिल्ली जाना पड़ता है. ऐसा कर पाने में जो सक्षम नहीं हैं उनकी क्या स्थिति हुई वो हमने मुजफ्फरपुर में देख लिया. शिक्षा व्यवस्था समेत अन्य विभागों की भी यही स्थिति है.

सिंगल मैन आर्मी हैं सीएम नीतीश 

उन्होंने कहा, " जो भी बिहारी हैं और हर वह व्यक्ति जो नीतीश कुमार को जानता है, वो इतना जरूर जानता है कि वो सिंगल मैन आर्मी हैं. वह किसी का राय नहीं लेते हैं. ये मैं दावे के साथ कह सकता हूं. उनके कोठरी के चार-पांच लोग जो हैं, वही उनके सलाहकार हैं. जिनके बारे में कितनी बार विधायकों ने कहा कि हम लोग की सुनवाई नहीं होती है. एक स्पीकर अगर इस बात को कह रहा है तो आप समझ सकते हैं कि मुख्यमंत्री कितने लोगों की बात सुनते होंगे." 

यह भी पढ़ें -

Bihar News: पुरानी सड़क के मटेरियल से ही चकाचक हो सकती हैं सड़कें, ये तकनीक अपनाई तो होगा लाखों का फायदा

Special Status for Bihar: PM नरेंद्र मोदी से मिलेगी CM नीतीश की 'सेना', बिहार के 'विशेष' बनाने के लिए करेगी बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget