एक्सप्लोरर

Bihar Land Survey: भूमि सर्वेक्षण में नीतीश सरकार को पहली उपलब्धि, 661 गांवों में सर्वे और बंदोबस्त की अधिसूचना जारी

Bihar Land Survey: 2020 में 20 जिलों के 89 अंचलों में भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त के प्रथम चरण का काम शुरू हुआ था. उनमें से 13 जिलों के 44 अंचलों के 661 मौजों का खतियान एवं नक्शा फाइनल हो चुका है.

Bihar Land Survey News: बिहार में भूमि सर्वेक्षण के बीच नीतीश सरकार (Nitish Government) को पहली उपलब्धि हाथ लगी है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (Revenue and Land Reforms Department) की ओर से 661 गांवों में भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त की अधिसूचना जारी कर दी गई है. विभाग के सचिव जय सिंह के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना के गजट का प्रकाशन भी हो गया है. इसे विभाग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है. 

सर्वेक्षण के बाद पूरी तरह संशोधित करके 13 जिलों के बंदोबस्त पदाधिकारियों द्वारा 44 अंचलों के कुल 661 राजस्व ग्रामों का अंतिम अधिकार अभिलेख भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय को प्राप्त हुआ. निदेशालय से प्राप्त प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए विभाग ने इसे मौजावार प्रकाशित किया है.  

क्या बोले मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल?

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने इसे बिहार सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि विभाग का यह काम राज्य में भूमि प्रबंधन के साथ सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने इसके लिए विभाग के सचिव जय सिंह और अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह को विशेष रूप से धन्यवाद दिया.

इसके अलावा अन्य मौजा का भी बिहार गजट में जल्द प्रकाशन किया जाएगा. अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि 300 और गांवों के प्रकाशन का काम अंतिम चरण में है. जल्द सभी को अधिसूचित कर दिया जाएगा. इसके साथ ही अंतिम रूप से प्रकाशित सभी मौजों में नए नक्शे के मुताबिक भूमि की मापी और नए खतियान के अनुसार दाखिल खारिज का काम भी शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा. 

बता दें कि वर्ष 2020 में 20 जिलों के 89 अंचलों में भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त के प्रथम चरण का काम शुरू किया गया था. उनमें से 13 जिलों के 44 अंचलों के 661 मौजों का खतियान एवं नक्शा फाइनल हो चुका है. जिन जिलों ने इस काम में अच्छी प्रगति की है उनमें शेखपुरा, बेगूसराय, बांका, जहानाबाद और लखीसराय जिलों के नाम शामिल हैं.  

सचिव जय सिंह ने बताया कि शेखपुरा जिले में कुल 284 गांव हैं जिनमें से 207 का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है. अगले एक-दो माह में यह जिला पूरी तरह से विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम से सबसे अगली पंक्ति में हो जाएगा. इसी तरह बेगूसराय जिले में 56 मौजों में से 50 में भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त का काम पूर्ण हो चुका है. 

यह भी पढ़ें- JDU में शामिल होने जा रहा RLJP का ये नेता, चिराग और पशुपति के बाद अब याद आए CM नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget