एक्सप्लोरर

JDU में शामिल होने जा रहा RLJP का ये नेता, चिराग और पशुपति के बाद अब याद आए CM नीतीश कुमार

Bihar Politics: आरएलजेपी में प्रदेश प्रवक्ता के पद पर रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता चंदन सिंह अब जेडीयू में शामिल होने जा रहे हैं. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा उन्हें सदस्यता दिलाएंगे.

Bihar News: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) को एक बार फिर बड़ा झटका लगने वाला है. पारस की पार्टी के कई बड़े नेता धीरे-धीरे खिसकने लगे हैं. प्रदेश प्रवक्ता के पद पर रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता चंदन सिंह अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में शामिल होने वाले हैं. कल यानी मंगलवार (25 फरवरी, 2025) को वे जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में सदस्यता ग्रहण करेंगे. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा उन्हें सदस्यता दिलाएंगे. मौके पर जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता सह एमएलसी नीरज कुमार भी मौजूद रहेंगे.

चंदन सिंह ने सोमवार (24 फरवरी) को एबीपी न्यूज़ से कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 सालों में बिहार को बदल दिया है. बिहार को प्रगति के रास्ते पर लाया है. बिहार का पूरा आवाम उनसे प्रभावित है. उसी से प्रभावित होकर उन्होंने भी नीतीश कुमार की पार्टी (जेडीयू) में शामिल होने का मन बनाया है. 

पार्टी में प्रदेश प्रवक्ता का मिल सकता है पद

चंदन सिंह ने कहा कि जेडीयू में अन्य नेता भी बिहार के विकास और काम के प्रति हमेशा चिंतित रहते हैं. उन लोगों के साथ रहकर बिहार के विकास के लिए हम काम करना चाहते हैं. चंदन सिंह ने कहा, "हमें जेडीयू की ओर से आश्वासन मिला है कि प्रदेश प्रवक्ता का पद दिया जाएगा. वैसे पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा."

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को क्यों छोड़ रहे हैं? इस पर चंदन सिंह ने कहा कि हम पहले चिराग पासवान के साथ थे, लेकिन पशुपति पारस का देश और बिहार के विकास के प्रति उस समय स्टैंड अच्छा था. ऐसे में उस समय उनकी पार्टी में शामिल हुए थे. बीते दिनों में पार्टी और पार्टी के जो सुप्रीमो पशुपति पारस हैं उनका स्टैंड धीरे-धीरे बदलने लगा है. वह रास्ते से भटक गए हैं. चंदन सिंह ने कहा कि पहले वह (पशुपति पारस) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए का गुणगान करते थे. अब वह लालू प्रसाद यादव और आरजेडी के करीब होने लगे हैं. 

यह भी पढ़ें- PM मोदी के दौरे पर सियासत, लालू यादव ने किया बड़ा हमला तो मांझी ने बताया मां भारती के सपूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget