एक्सप्लोरर

फ्लोर टेस्ट के बाद CM नीतीश अब कैबिनेट विस्तार के लिए तैयार, इस दिन हो सकता है एलान

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद अब एनडीए सरकार में कैबिनेट विस्तार का इंतजार हो रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जानें कब मंत्रिमंडल का विस्तार होगा?

Bihar News: बिहार में 19 फरवरी को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. जब सीएम नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ ली थी तब आठ मंत्रियों का भी शपथग्रहण हुआ था. सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा जो डिप्टी सीएम हैं, उनके पास नौ-नौ विभाग हैं. विजय कुमार चौधरी के पास छह और श्रवण कुमार के पास तीन विभाग हैं. हम को भी विभाग मिला हुआ है. 

गौरतलब है कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नवगठित एनडीए सरकार ने सोमवार(12 फरवरी) को विधानसभा में ‘महागठबंधन’ के सदस्यों के बहिर्गमन के बीच विश्वास मत हासिल कर लिया. बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में कुल 129 वोट पड़े जबकि विपक्षी सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया. मत विभाजन के समय आसन पर उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी थे.

फ्लोर टेस्ट में CM नीतीश पास, 'खेल' के खिलाड़ी तेजस्वी फेल, JDU के ये एक विधायक नहीं पहुंचे

महेश्वर  हजारी ने संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी के अनुरोध पर ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित होने की घोषणा के बाद सदस्यों की गिनती का आदेश दिया. कुमार ने पिछले दिनों महागठबंधन का साथ छोड़ दिया था जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख घटक दल है. नीतीश फिर से एनडीए में लौट आए और उन्होंने भाजपा के समर्थन से सरकार बनाई.

इससे पहले चर्चा में भाग लेते हुए जेडीयू अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आरजेडी राज्य में अपने शासनकाल में भ्रष्टाचार में लिप्त थी और नई एनडीए सरकार इस मामले में जांच कराएगी.कुमार ने दावा किया कि आरजेडी के कार्यकाल में बिहार में अनेक सांप्रदायिक दंगे हुए. उन्होंने कहा, ‘‘कोई कानून व्यवस्था नहीं थी. आरजेडी अपने शासनकाल में (2005 से पहले) भ्रष्टाचार में लिप्त थी. मैं इसकी जांच कराऊंगा.’’

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने विधानसभा में कहा कि वह नीतीश कुमार को हमेशा ‘पिता तुल्य’ मानते थे और उन्हें नहीं पता कि किस वजह से वह 'महागठबंधन' छोड़कर भाजपा नीत एनडीए में लौटने के लिए मजबूर हुए. विधानसभा में कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार द्वारा लाए गए विश्वासमत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान तेजस्वी ने रिकॉर्ड नौवीं बार और पांच साल के कार्यकाल के भीतर तीसरी बार शपथ लेने को लेकर भी मुख्यमंत्री पर तंज कसा और कहा कि ऐसा उदाहरण पहले कभी नहीं देखा गया. पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने नीतीश कुमार को हमेशा ‘दशरथ’ (महाकाव्य रामायण के प्रमुख चरित्र) की तरह माना. मुझे नहीं पता कि किस वजह से वह महागठबंधन को धोखा देने को मजबूर हुए.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
मोतिहारी में भू-माफिया के घर रेड, नोटों के बंडल मिले, हथियार-गोली भी जब्त
मोतिहारी में भू-माफिया के घर रेड, नोटों के बंडल मिले, हथियार-गोली भी जब्त

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget