एक्सप्लोरर

फ्लोर टेस्ट में CM नीतीश पास, 'खेल' के खिलाड़ी तेजस्वी फेल, JDU के ये एक विधायक नहीं पहुंचे

Nitish Kumar Passed Floor Test: नीतीश सरकार के पक्ष में 129 वोट मिले. नीतीश कुमार ने 128 विधायकों का समर्थन राज्यपाल को 28 जनवरी को सौंप दिया था. जिस खेल का दावा किया जा रहा वो नहीं हो पाया.

पटना: बिहार की राजनीति के लिए आज सोमवार (12 फरवरी) का दिन महत्वपूर्ण दिन रहा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 28 जनवरी को एनडीए में शामिल होकर नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और आज वो फ्लोर टेस्ट में भी पास हो गए. नीतीश सरकार के पक्ष में 129 वोट मिले. नीतीश कुमार ने 128 विधायकों का समर्थन राज्यपाल को 28 जनवरी को सौंप दिया था. इसके बाद तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने खेला करने की बात कही थी लेकिन नीतीश कुमार पास हो गए और वही खेल में फेल हो गए.

तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के सभी विधायकों को अपने आवास में नजरबंद करके रखा लेकिन फायदा नहीं हुआ. उनके तीन विधायक ने उनका पाला छोड़कर जेडीयू खेमे में आ गए. जेडीयू के लिए मुश्किल खड़ी नहीं हुई लेकिन पार्टी के सुरसंड से विधायक दिलीप राय आज विधानसभा नहीं पहुंचे.

एक नजर में देखिए कैसे फ्लोर टेस्ट में पास हुए नीतीश

  • कुल विधायक- 243
  • बहुमत का आंकड़ा- 122

एनडीए- 129

  • बीजेपी- 78
  • जेडीयू-43 (विधानसभा अध्यक्ष महेश्वर हजारी ने वोट नहीं किया)
  • हम- 04
  • निर्दलीय- 01

महागठबंधन-112

  • आरजेडी- 76 (79 थे, तीन विधायक ने सरकार के पक्ष में वोट किया)
  • कांग्रेस- 19
  • लेफ्ट- 16
  • एआईएमआईएम- 01

हालांकि पहले से यह चर्चा हो रही थी कि बीजेपी के तीन और जेडीयू के तीन विधायक संपर्क में नहीं हैं, लेकिन अंत तक बीजेपी के सभी 78 विधायक पहुंच गए जबकि जेडीयू के 44 विधायक आए. हम पार्टी के चार विधायक और निर्दलीय के एक विधायक ने फ्लोर टेस्ट में वोटिंग की. सरकार के पक्ष में 129 वोट मिले जबकि विपक्ष ने वोट नहीं नहीं किया.

अब यह आंकड़ा जान लें कि सरकार के पक्ष में 129 वोट कैसे आए. बीजेपी के सभी 78 विधायकों ने वोट किया. जेडीयू के 43 विधायकों ने वोटिंग की जबकि जेडीयू के एक विधायक महेश्वर हजारी जो विधानसभा के उपाध्यक्ष हैं और आज अध्यक्ष पद की कमान संभाले हुए थे तो उन्होंने वोटिंग नहीं की. जीतन राम मांझी की पार्टी हम के चार विधायक एवं निर्दलीय एक एमएलए ने वोट किया. आरजेडी से पाला बदलकर जेडीयू खेमे में तीन विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रहलाद यादव शामिल हो गए. सरकार के पक्ष में वोट कर दिया. आरजेडी के तीन विधायकों को जोड़ दिया जाए तो कुल संख्या 131 होती है. जेडीयू के एक विधायक नहीं आए जिसके बाद संख्या 130 हो गई. महेश्वर हजारी के वोट नहीं देने पर सरकार के पक्ष में कुल 129 वोट पड़े.

यह भी पढ़ें- Bihar Floor Test: 'हवा हवाई किला बनाने दीजिए', फ्लोर टेस्ट के बाद प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर हमला

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget