एक्सप्लोरर

महागठबंधन का टूटना लगभग तय! लालू यादव ने भी छोड़ी नीतीश कुमार के रुकने की उम्मीद, कहा- 'अब वो...'

Nitish Kumar News: बिहार में कभी भी नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग होने का एलान कर सकते हैं. जेडीयू और आरजेडी के बीच बढ़ती खाई के बाद अब सीएम नीतीश का रुकना मुश्किल लग रहा है.

बिहार के मौजूदा सियासी हालात को देखते हुए लगता है कि महागठबंधन का टूटना तय हो गया है और बस इसका एलान बाकी है. आरजेडी चीफ और बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव को भी ऐसा ही लगता है औऱ वो नीतीश कुमार के रुकने की उम्मीद लगभग छोड़ चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी चीफ ने सीपीआई के एक विधायक को कहा कि अब नीतीश कुमार नहीं रुकेंगे. बता दें कि बिहार में कभी भी सीएम नीतीश बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने का एलान कर सकते हैं. लोकसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश के इस कदम को इंडिया गठबंधन के लिए बड़ा झटका और बीजेपी के लिए फायदे का सौदा माना जा रहा है.

हालांकि, बीजेपी खेमे में इसको लेकर ज्यादा हड़बड़ी नहीं है. बीजेपी कुछ शर्तों के साथ सीएम नीतीश के साथ आना चाहती है. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. सूत्रों की मानें तो बिहार में नीतीश कुमार ही सीएम रहेंगे और उनके पुराने सहयोगी सुशील कुमार मोदी डिप्टी सीएम बन सकते हैं. एनडीए की सरकार में सुशील मोदी डिप्टी सीएम रह चुके हैं. फिलहाल वो राज्यसभा के सांसद हैं. बिहार के सियासी गलियारे में माना जाता है कि सीएम नीतीश और सुशील मोदी के बीच बढ़िया ट्यूनिंग है.

Bihar: सीएम नीतीश कुमार ने RJD से बनाई दूरी, लालू यादव का फोन नहीं उठाया

ऐसा नहीं है कि सिर्फ हलचल जेडीयू और बीजेपी के खेमे है. आरजेडी भी अपने 'प्लान' में जुट गई है. सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी ने बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को सीएम पद का ऑफर किया है. हालांकि जब एबीपी न्यूज़ ने मांझी की पार्टी हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इसका सवाल ही पैदा नहीं होता है. उन्होंने दो टूक में कहा कि एनडीए में ही रहेंगे. यहां ये बता देना जरूरी होगा कि इस पर जीतन राम मांझी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

माना जाता है कि नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन में संयोजक नहीं बनाया गया और सारी नाराजगी यहीं से शुरू हो गई. सूत्रों की मानें तो सीएम नीतीश ने भांप लिया कि इंडिया गठबंधन में उनका भविष्य नहीं है. आरजेडी ने भी नीतीश कुमार को संयोजक बनाए जाने की दिशा में कांग्रेस पर दबाव नहीं डाला. ये बात भी जेडीयू को कहीं न कहीं खटकी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget