एक्सप्लोरर

Bihar: सीएम नीतीश कुमार ने RJD से बनाई दूरी, लालू यादव का फोन नहीं उठाया

Bihar Politics: बिहार के सीएम नीतीश कुमार आरजेडी से दूरी बनाते हुए नजर आ रहे हैं. खबर है कि उन्हें आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने फोन किया था लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.

Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) फिर एनडीए से जुड़ सकते हैं. सियासी उठापटक से गुजर रहे बिहार से पल-पल नई जानकारी सामने आ रही है. इस बीच खबर है कि आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने नीतीश कुमार को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया. सूत्र बताते हैं कि लालू यादव ने शुक्रवार शाम को नीतीश को फोन किया लेकिन वह फोन पर नहीं आए. साल 2017 में जब नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग हुए थे तो नीतीश कुमार ने आखिरी समय पर लालू यादव को फोन किया था. नीतीश कुमार ने कहा था कि ''आपका साथ यहीं तक था, अब हम विदा लेते हैं. आपके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा.''

उधर, पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर आरजेडी के नेताओं की बैठक बुलाई गई थी जो कि समाप्त हो गई है. जबकि जेडीयू ने 28 जनवरी को विधायक दल की बैठक बुलाई है जो कि सीएम नीतीश के आवास पर होगी. शुक्रवार को आरजेडी और जेडीयू के बीच की दूरी और तल्ख होती दिखी जब राज्यपाल द्वारा गणतंत्र दिवस पर आयोजित हाईटी में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे. उनकी पार्टी से केवल एक नेता आलोक कुमार मेहता आए और बीच में ही वापस चले गए. 

तेजस्वी समेत आरजेडी के ये नेता रहे नदारद
जब तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी के बारे में नीतीश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने पत्रकारों से कहा, ''जो नहीं आए उन्हें ही पूछिए.'' राजभवन में एक कुर्सी पर तेजस्वी यादव के नाम वाली पर्ची लगाई गई थी जिस पर्ची को बाद में हटा दिया गया और उस पर जेडीयू के नेता अशोक कुमार चौधरी बैठ गए. इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष से सीएम नीतीश बात करते हुए भी देखे गए. बैठक में विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी भी नहीं पहुंचे थे. गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में जलपान के आयोजन की परंपरा रही है और ऐसा पहली बार हुआ है जब सत्तापक्ष के नेता इस तरह से नदारद रहे हैं.

ये भी पढ़ें- बिहार की सियासत पर असदुद्दीन ओवैसी की पहली प्रतिक्रिया, 'मैंने कहा था कि एक दिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget