एक्सप्लोरर

अररिया: राज्यसभा जाने के फैसले पर CM नीतीश कुमार ने साधी चुप्पी, RJD को घेरा

Nitish Kumar Samriddhi Yatra In Araria: अररिया में समृद्धि यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पहले हिन्दू-मुस्लिम में झगड़े होते थे. स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था की खस्ता हालत थी.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • नीतीश कुमार ने कहा कि हमने 2005 के बाद कानून का राज स्थापित किया
  • उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और बिजली में किए सुधार गिनाए
  • सीएम ने महिलाओं के सशक्तिकरण और रोजगार पर जोर दिया
  • नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के सहयोग की सराहना की

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण का बुधवार (11 मार्च) को दूसरा दिन है. सीमांचल के अररिया में नीतीश कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि नंवबर 2005 में आए, तब से कानून का राज है. साल 2005 से पहले बिहार की हालत खराब थी. नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी. उन्होंने अपनी सरकार का कामकाज गिनाते हुए RJD के शासन पर सवाल खड़े किए. 2005 से पहले कोई शाम में घर से बाहर डर से नहीं निकलता था.

सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहा, ''हिन्दू-मुस्लिम में झगड़ा होता था. स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था की खस्ता हालत थी. जब हमारी सरकार आई तो हमने काम किया. राज्य में प्रेम और भाईचारे का माहौल है. हिन्दू-मुस्लिम में झगड़ा नहीं होता है. मंदिरों की घेराबंदी की. बिहार में जो भी समस्या थी उसको खत्म किया. शिक्षा क्षेत्र में काम किया. स्कूल खुले, शिक्षकों की भारी संख्या में नियुक्ति हुई. साइकल पोशाक योजना शुरु किया.''

पहले स्वास्थ्य व्यवस्था खराब थी- नीतीश कुमार

उन्होंने ये भी कहा कि पहले स्वास्थ्य व्यवस्था खराब थी. सीएम ने कहा, ''पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति खराब थी. 2005 से पहले 1 दिन में 1-2 लोग ही इलाज के लिए जाते थे. आज 1100-1200 लोग जाते हैं. अस्पताल बने, डॉक्टरों को लाया गया. पहले सिर्फ 6 मेडिकल कॉलेज थे. हमने ये संख्या बढ़ाकर 12 की. 6 और मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं. 21 जिलों में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं. वहीं अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है.

महिलाओं के लिए बहुत काम किया- नीतीश कुमार

CM नीतीश कुमार ने दावा करते हुए ये भी कहा, ''बिहार में सड़कों का जाल बिछा, पुल-पुलिया बना. प्रदेश के सबसे दूर वाले इलाके से 4 घंटे में पटना लोग पहुंच जाते हैं.'' इस बीच सभा से कई महिलाएं जाने लगी तो सीएम नीतीश ने उन्हें टोका कि मत जाइए. उन्होंने कहा, ''मेरी पूरी बात सुनिये. हम बता रहे कि कितना काम बिहार के लिए किया, कितना काम महिलाओं के लिए किया.'' 

मुफ्त बिजली मिल रही, गांव-गांव में सड़कें- नीतीश कुमार

उन्होंने आगे कहा, ''बिहार में लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है. गांव गांव सड़क बनी हैं. घर-घर नल का जल पहुंचा. आने वाले 5 सालों में 1 करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा. उन्होंने लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा, ''पिछली सरकार ने महिलाओं के लिए भी कुछ नहीं किया. अपने मुख्यमंत्री से हटे तो पत्नी को बना दिया. महिला सशक्तिकरण के लिए हम जितना काम किये वह जगजाहिर है.

सीएम ने ये भी कहा कि स्वयं सहायता समूह की संख्या 11 लाख से ज्यादा है. करोड़ों में जीविका दीदियों की संख्या है. उन्होंने कहा, ''केंद्र का पूरा सहयोग बिहार को मिल रहा है. पीएम मोदी का नमन करते हैं. अगले 5 सालों में विकास की गति और तेज होगी. बिहार बहुत आगे बढ़ेगा.'' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर से RJD नहीं प्रशांत किशोर को समर्थन देगी कांग्रेस? इस नेता के बयान से बिहार में हलचल
बांकीपुर से RJD नहीं प्रशांत किशोर को समर्थन देगी कांग्रेस? इस नेता के बयान से बिहार में हलचल
प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'बिहारी बाबू होने के नाते मुझे…'
प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'बिहारी बाबू होने के नाते मुझे…'
बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश
बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश
Bihar Weather Update: बिहार में मानसून के बाद भी कम बारिश से किसान मायूस, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार में मानसून के बाद भी कम बारिश से किसान मायूस, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
बांकीपुर से RJD नहीं प्रशांत किशोर को समर्थन देगी कांग्रेस? इस नेता के बयान से बिहार में हलचल
बांकीपुर से RJD नहीं प्रशांत किशोर को समर्थन देगी कांग्रेस? इस नेता के बयान से बिहार में हलचल
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget