एक्सप्लोरर

BJP को फिर आंख दिखा गए नीतीश कुमार, मंच पर ताकते ही रह गए सम्राट चौधरी!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बक्सर की राजपुर विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री संतोष निराला के नाम का ऐलान किया है. सीट बंटवारे से पहले इस ऐलान ने बीजेपी को असहज कर दिया.

बीजेपी के साथ सहजता के साथ सरकार चलाने वाले नीतीश कुमार कुछ न कुछ ऐसा कर ही जाते हैं कि बीजेपी असहज हो जाती है. अभी हाल ही में बिहार के बक्सर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कुछ ऐसा ही किया है. उन्होंने गठबंधन के सहयोगियों के राय मशवरे के बिना ही ऐसा काम कर दिया है कि विपक्ष इस गठबंधन पर ही सवाल उठाने लगा है और बीजेपी को इसका जवाब देते भी नहीं बन पा रहा है. 

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं. एनडीए में अभी तक जेडीयू और बीजेपी के अलावा चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी शामिल है. कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा, ये अभी तक तय नहीं है, लेकिन मोटा-माटी एक सहमति बनती दिख रही है. और इस सहमति में कहा जा रहा है कि बिहार में जेडीयू बड़े भाई की भूमिका में रहेगा यानि कि बीजेपी से कम से कम एक सीट ज्यादा लड़ेगा. 


BJP को फिर आंख दिखा गए नीतीश कुमार, मंच पर ताकते ही रह गए सम्राट चौधरी!

एक समीकरण भी सामने आया है, जिसमें जेडीयू 102 सीटों पर, बीजेपी 102 सीटों पर, चिराग 20 सीटों पर और मांझी-कुशवाहा 10-10 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि ये कोई अंतिम समीकरण नहीं है और न ही कोई आधिकारिक आंकड़ा है, जिसे किसी भी पार्टी ने जारी किया हो. ये महज सियासी कयासबाजी है.

कुछ भी तय नहीं है. न सीट की संख्या और न ही विधानसभा कि कौन, कहां से लड़ेगा. ऐसे में किसी भी पार्टी को अपना उम्मीदवार उतारने में मशक्कत करनी पड़ रही है, क्योंकि कुछ तय नहीं है. लेकिन इस किंतु-परंतु के बीच ही नीतीश कुमार ने अपने पहले उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है और यही बीजेपी के लिए परेशानी की बात है. नीतीश कुमार ने बक्सर की राजपुर सुरक्षित सीट से पूर्व मंत्री संतोष निराला के नाम का ऐलान कर दिया है और वो भी तब जब ये तय ही नहीं है कि राजपुर सीट किसके खाते में जाएगी.


BJP को फिर आंख दिखा गए नीतीश कुमार, मंच पर ताकते ही रह गए सम्राट चौधरी!

नीतीश कुमार ने ये ऐलान उस वक्त किया है, जब मंच पर उऩके साथ बीजेपी नेता और बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे. नीतीश कुमार संतोष निराला के नाम का ऐलान कर रहे थे और सम्राट चौधरी चुपचाप उस ऐलान को सुनने को मजबूर थे.

नीतीश कुमार ने जिस संतोष निराला के नाम का ऐलान किया है, वो 2020 में चुनाव हार चुके हैं. उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी ने मात दी थी. ऐसे में हारे हुए प्रत्याशी पर दांव लगाकर नीतीश ने एनडीए को ये संदेश तो दे ही दिया है कि सीट बंटवारे में अपर हैंड तो उनका खुद का ही रहेगा, भले ही बीजेपी जो चाहे कहे, जो चाहे करे. 

नीतीश के इस ऐलान से बीजेपी में असहजता तो जरूर होगी, वहीं विपक्ष के लिए भी अपने पत्ते खोलने का दबाव बढ़ने लगेगा. ऐसे में उम्मीद है कि 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग के बाद बिहार को लेकर वो तमाम फैसले हो जाएं, जिसका इंतजार हर बिहारी को है. 

अविनाश राय एबीपी लाइव में प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. अविनाश ने पत्रकारिता में आईआईएमसी से डिप्लोमा किया है और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रैजुएट हैं. अविनाश फिलहाल एबीपी लाइव में ओरिजिनल वीडियो प्रोड्यूसर हैं. राजनीति में अविनाश की रुचि है और इन मुद्दों पर डिजिटल प्लेटफार्म के लिए वीडियो कंटेंट लिखते और प्रोड्यूस करते रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी
Bihar News: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
बिहार: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget