एक्सप्लोरर

बिहार में महिलाओं के लिए नीतीश सरकार का तोहफा, 80 पिंक बसें शुरू, ई-टिकट की भी सुविधा

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने कहा कि इन बसों में केवल महिलाएं ही यात्रा कर सकती हैं. पिंक बसों के संचालन से महिलाओं का सफर और अधिक सुरक्षित और आरामदायक होगा और उन्हें आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए विशेष रूप से चलाई जा रही 80 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाई. सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी आवास पर आयोजत कार्यक्रम में 1,065 बसों में ई-टिकट सुविधा का भी उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान महिलाओं से फीडबैक भी लिया जाएगा, जिससे सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

बस की ड्राइवर और कंडक्टर भी महिलाएं होंगी

इन बसों खासियत ये है कि इसकी ड्राइवर और कंडक्टर भी महिलाएं ही होंगी, ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. सभी बसें राज्य के विभिन्न जिलों में चलेंगी, जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी. इस बस में सभी तरह की सुविधाएं हैं. इस पहल से बिहार के विभिन्न जिलों में महिलाओं के लिए यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने का प्रयास किया गया है.

इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''आज मैंने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की 1,065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा लागू करने की शुरुआत की और दूसरे चरण में 80 नई पिंक बसों का भी उद्घाटन किया. इन बसों में केवल महिलाएं ही यात्रा कर सकती हैं. इन पिंक बसों के संचालन से महिलाओं का सफर और अधिक सुरक्षित और आरामदायक होगा और उन्हें आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी".

महिलाओं के लिए बस में विशेष व्यवस्था की गई है

बस में मेडिकल सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है. बस में तीन कैमरे लगाए गए हैं महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस में विशेष व्यवस्था की गई है. दूरदराज जाने वाली महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. अगर कोई गर्भवती महिला बस में यात्रा करती है, तो उसके लिए अलग सीट की व्यवस्था है, इसके साथ ही कंडक्टर भी उसका विशेष ध्यान रखेगा.

ये भी पढ़ें: पप्पू यादव का बड़ा बयान: उपराष्ट्रपति चुनाव पर 'इंडिया गठबंधन' की जीत की उम्मीद, बिहार में बदलाव का दावा!

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget