एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में शिक्षकों के लिए छठ की छुट्टी बढ़ी, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

Bihar School News: शिक्षक 31 अक्टूबर से 8 नवंबर तक छुट्टी की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस मांग पर अभी भी विचार नहीं किया गया है और दीपावली के लिए केवल एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है.

Bihar News: बिहार में अब 6 नवंबर को भी सरकारी स्कूल में छठ की छुट्टी रहेगी, लेकिन सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की मांग है कि दीपावली से छठ पूजा तक छुट्टी दी जाए. मतलब 31 अक्टूबर से 8 नवंबर तक सरकार छुट्टी की घोषणा करे. पिछले साल तक दीपावली से छठ तक छुट्टी रहती थी. यह मांग अब भी नहीं मानी गई है. दीपावली की छुट्टी सिर्फ 1 दिन की है. बता दें कि 5 नवंबर से नहाए खाए के साथ छठ की शुरुआत हो रही है. नहाए खाए और खरना के दिन विद्यालय में छुट्टी नहीं रहने के कारण छठ पर्व करने वाले शिक्षकों ने नाराजगी जाहिर की थी जिसके बाद शिक्षा विभाग ने खरना के दिन भी छुट्टी देने का फैसला किया है.

पहले की तरह शिक्षक छुट्टी की कर रहे हैं मांग

शिक्षक लगातार शिक्षा विभाग से छठ पूजा में छुट्टी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. वहीं, शिक्षकों की नाराजगी पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आज (23 अक्टूबर) कहा कि विभाग इसको लेकर विचार करेगा. शिक्षकों के साथ उचित कार्रवाई की जाएगी. शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षकों को सिलेबस को ससमय खत्म करने के लिए भी ध्यान देना होगा. बता दें कि 31 अक्टूबर को दीपावली की छुट्टी सिर्फ 1 दिन की है. छठ 5 से 8 नवंबर तक है.  छुट्टी 7 और 8 को थी लेकिन अब 6 को भी रहेगी. 5 से छठ पूजा की शुरुआत है. नहाय खाय के दिन स्कूल खुले रहेंगे. 

शिक्षा विभाग ने खरना को लेकर छुट्टी की घोषणा की

वहीं, छुट्टी के सवाल शिक्षा मंत्री के जवाब के कुछ ही देर बाद विभाग ने छठ की छुट्टी एक दिन बढ़ा दी है. विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी किया है जिसमें लिखा है कि 'राज्य के राजकीय/राजकीयकृत एवं अल्पसंख्यक सहायता प्राप्त उर्दू, प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2024 के लिए निर्धारित अवकाश के अतिरिक्त छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए खरना (लोहण्डा) के लिए दिनांक- 06.11.2024 (बुधवार) को अवकाश घोषित किया जाता है'.

ये भी पढ़ें: Bihar bypoll 2024: बेलागंज में दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को दिए जीत का मंत्र, निशाने पर रहा लालू परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
Bihar Crime News: डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
Bankipur By-Election: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बांकीपुर उपचुनाव: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget