एक्सप्लोरर

NEET Paper Leak: नीट मामले में CBI को मिली बड़ी सफलता, आरोपी रॉकी को दबोचा, पटना के कोर्ट में हुई पेशी

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई लगातार छापेमारी कर रही है. वहीं, झारखंड में सीबीआई ने छापेमारी कर एक आरोपी को धर दबोचा.

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी रॉकी को सीबीआई ने झारखंड से गिरफ्तार किया है. आज (11 जुलाई) उसको पटना में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया. 10 दिनों की रिमांड सीबीआई को मिली है. रॉकी संजीव मुखिया का रिश्तेदार है. शक है कि पेपर लीक मामले में इसकी अहम भूमिका है.

दरअसल, नीट पेपर लीक मामले में जांच कर रही सीबीआई की टीम ने बीते मंगलवार को दो और आरोपितों सन्नी एवं रंजीत को गिरफ्तार किया है. दोनों गिरफ्त लोगों में एक परीक्षार्थी है जबकि दूसरा अन्य परीक्षार्थी का अभिभावक है. गया से रंजीत और नालंदा से सन्नी को पकड़ा गया है. बुधवार को 6 दिनों की रिमांड सीबीआई को इन आरोपियों की मिली है. इन्हीं से पूछताछ में रॉकी का लोकेशन मिला. 

चिंटू नाम ने लिया था रॉकी का नाम

नीट पेपर लीक मामले चिंटू नाम का आरोपी सीबीआई के रिमांड पर था. उससे पूछताछ में रॉकी का नाम सामने आया था. चिंटू की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उसको जेल भेज दिया गया है. सीबीआई को शक है कि हजारीबाग से ओएसिस स्कूल से पेपर लीक हुआ है. शक यह है कि संजीव मुखिया तक पेपर पहुंचा और उसने अपने गुर्गे चिंटू के मोबाइल पर प्रश्न पत्र भिजवाया. चिंटू और रॉकी ने एमबीबीएस स्टूडेंट्स से पेपर सॉल्व करवाए. इसके बाद प्रश्नपत्र और उत्तर पटना के लर्न प्ले स्कूल में चिंटू व रॉकी ने अभ्यर्थियों को दिए.

सीबीआई को है संजय मुखिया की तलाश

रॉकी के जरिए अब मास्टरमाइंड संजय मुखिया की तलाश सीबीआई कर रही है. वहीं, धनबाद से गिरफ्तार अमन, हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल रहे एहसानुल हक, वाइस प्रिंसिपल रहे इम्तियाज और पत्रकार जमालुद्दीन की रिमांड सीबीआई की विशेष अदालत ने बढ़ा दी है. यह चारों हजारीबाग के हैं. इनसे पूछताछ जारी है.

ये भी पढ़ें: 'हमार बाबू...', उन्नाव हादसे में मोतिहारी के परिवार का उजड़ा सबकुछ, अब कैसे भरेगा पेट? पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह की विधायकी अभी नहीं जाएगी! स्पीकर के बयान से मिले संकेत
अनंत सिंह की विधायकी अभी नहीं जाएगी! स्पीकर के बयान से मिले संकेत
दशकों बाद RJD की परिषद में वापसी, मनोज झा ने किसे चेताया?
दशकों बाद RJD की परिषद में वापसी, मनोज झा ने किसे चेताया?
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, 'नीरज कुमार ने फंसाया'
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, 'नीरज कुमार ने फंसाया'
अनंत सिंह पर RJD का रिएक्शन, नीतीश कुमार का नाम लेकर क्या बोले शक्ति यादव?
अनंत सिंह पर RJD का रिएक्शन, नीतीश कुमार का नाम लेकर क्या बोले शक्ति यादव?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget