एक्सप्लोरर

Watch: सम्राट की डिग्री पर उठाए सवाल, 72 घंटे में मांगा जवाब, नीरज कुमार बोले- 'अमेरिका में ऐसी कोई यूनिवर्सिटी ही नहीं'

Neeraj Kumar News: जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सम्राट चौधरी पर जमकर हमला किया. उन्होंने सम्राट चौधरी की डिग्री पर सवाल खड़े किए हैं.

पटना: जेडीयू की ओर से सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर निशाना साधा है. उन्होंने सम्राट चौधरी की डिलीट की डिग्री पर सवाल खड़े करते हुए 72 घंटे के भीतर जवाब मांगा है. नीरज कुमार ने सम्राट चौधरी द्वारा चुनाव को लेकर दाखिल किए गए एफिडेविट को लेकर भी सवाल खड़े किए और कहा कि इसमें उनके नाम भी बदले हुए हैं. उन्होंने सम्राट चौधरी से पूछा कि कब-कब और कैसे नाम बदला है.

सम्राट चौधरी की डिग्री पर उठाए सवाल

नीरज कुमार ने सम्राट चौधरी पर हमला करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी द्वारा दाखिल किए गए एफिडेविट में 2005 के चुनाव में इनका नाम राकेश कुमार बताया गया, 2010 के चुनाव में सम्राट चौधरी उर्फ राकेश कुमार और उसके बाद 2020 के एफिडेविट में सम्राट चौधरी लिखा है. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी ने अपने एफिडेविट में लिखा है कि मैंने डिलीट की डिग्री ली है. यह डिग्री कैलिफॉर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी(यूएस) से डिग्री ली है. नीरज कुमार ने कहा कि अमेरिका में कैलिफॉर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी नाम का कोई विश्वविद्यालय ही नहीं है. 

'अमेरिका में नहीं कोई ऐसी यूनिवर्सिटी'

नीरज कुमार ने आरोप लगाया कि जिस कैलिफॉर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी का नाम यहां पर लिया गया है वह फर्जी यूनिवर्सिटी है. उन्होंने कहा कि कैलिफॉर्निया यूनिवर्सिटी चर्चित है लेकिन कैलिफॉर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी कहां है. अमेरिका में ऐसी कोई यूनिवर्सिटी नहीं है. उन्होंने कहा कि इसमें कहीं न कहीं घालमेल है. उन्होंने कहा कि यह कौन सी चिड़िया का नाम है.

उन्होंने कहा कि आपसे यह उम्मीद की जाती है कि कम से कम डिग्री तो सही बताइये. सम्राट चौधरी अपना नाम अलग-अलग बदल रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका की 62 मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की सूची में इसका नाम ही नहीं है.इस मौके पर विधायक राजीव कुमार सिंह भी मौजूद थे. 

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: लालू यादव के जन्मदिन पर भी BJP रहा निशाने पर, तेजस्वी यादव ने बताया क्या है 2024 का मेन टारगेट?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget