एक्सप्लोरर

नवादा में टूट गई लालू यादव की पार्टी! निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में उतरे RJD के दो विधायक?

Bihar Politics: 2024 के लोकसभा चुनाव में नवादा से आरजेडी ने श्रवण कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है. पार्टी के विधायक अपने प्रत्याशी के समर्थन की जगह निर्दलीय को जिताने में लगे हैं.

Nawada News: बिहार के नवादा से सामने आई एक तस्वीर लालू यादव (Lalu Yadav) की पार्टी को बड़ा झटका दे सकती है. जो तस्वीर सामने आई है उससे ऐसा लग रहा है कि नवादा में आरजेडी टूट के कगार पर है. आरजेडी को झटका देकर पार्टी के दो विधायक निर्दलीय प्रत्याशी के प्रचार में जुट गए हैं. वहीं क्षेत्र के तीसरे विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र से ही गायब हैं.

रविवार (07 मार्च) को पकरीबरावां में निर्दलीय उम्मीदवार विनोद यादव की जनसभा में विधायक विभा देवी ने खुलकर जनता के सामने यह कहा है कि इस बार आप लोग निर्दलीय उम्मीदवार विनोद यादव को ही वोट करें. इस दौरान मंच पर रजौली से आरजेडी के विधायक प्रकाश वीर भी मौजूद रहे. वहीं तीसरे विधायक गोविंदपुर विधानसभा से मोहम्मद कामरान अपने क्षेत्र से ही गायब हैं. चर्चा तो है कि मोहम्मद कामरान भी नाराज हैं.

शक्ति सिंह और तेजस्वी यादव का हो रहा विरोध

दरअसल जो तस्वीर सामने आई है उससे ऐसा लग रहा है कि पार्टी से जुड़े विधायक ही पार्टी को कमजोर करने में लग गए हैं. इतना ही नहीं बल्कि क्षेत्र में पार्टी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव का भी जमकर विरोध हो रहा है. एक-एक कार्यकर्ता शक्ति सिंह यादव के खिलाफ बड़े-बड़े आरोप लगाकर जनता के बीच अपनी बात रख रहे हैं. वहीं तेजस्वी यादव के खिलाफ भी आरजेडी के नेता अपनी बात को रख रहे हैं.

जानिए क्या है वजह

राष्ट्रीय जनता दल ने नवादा के पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव की पत्नी और वर्तमान में विधायक विभा देवी के देवर विनोद यादव को लोकसभा का टिकट नहीं दिया. इसके बाद राजबल्लभ के साथ रहने वाले सभी विधायकों ने आरजेडी का विरोध शुरू कर दिया. अब खुले तौर पर मैदान में भी निर्दलीय प्रत्याशी के लिए वोट मांगना शुरू कर दिया है.

बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नवादा से आरजेडी ने श्रवण कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है. निर्दलीय प्रत्याशी विनोद यादव मैदान में हैं. विनोद यादव के समर्थन में ही आरजेडी के दो विधायकों की तस्वीर आई है. अब देखना होगा कि पार्टी क्या कार्रवाई करती है.

यह भी पढ़ें- RJD को बड़ा झटका, पूर्व विधायक चंदन कुमार ने पार्टी से दिया इस्तीफा, JDU में हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने पर BJP सांसद बोले, '...बहुत बड़ी बात होगी'
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने पर BJP सांसद बोले, '...बहुत बड़ी बात होगी'

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget