एक्सप्लोरर

RJD को बड़ा झटका, पूर्व विधायक चंदन कुमार ने पार्टी से दिया इस्तीफा, JDU में हुए शामिल

Chandan Kumar Resigns RJD: चंदन कुमार खगड़िया के अलौली से 2015-2020 तक विधायक रहे थे. वहीं दूसरी ओर शारीम अली भी जेडीयू में शामिल हुए. वह 2015 में जीतन मांझी की पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़े थे.

RJD Former MLA Chandan Kumar Joins JDU: लालू प्रसाद यादव की पार्टी को बड़ा झटका लगा है. आरजेडी के पूर्व विधायक चंदन कुमार (RJD Former MLA Chandan Kumar) ने सोमवार (08 मार्च) को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद जेडीयू दफ्तर में मंत्री विजय कुमार चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की मौजूदगी में उन्होंने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू का दामन थाम लिया.

चंदन कुमार खगड़िया के अलौली से 2015-2020 तक विधायक रहे थे. सीएम नीतीश कुमार के कामकाज से प्रभावित होकर जेडीयू में आए हैं. इस मौके पर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि चंदन कुमार के आने से जेडीयू को मजबूती मिलेगी. लोकसभा चुनाव में लाभ होगा. सीएम नीतीश कुमार की नीति, सिद्धांतों से प्रभावित होकर आए हैं.

शारीम अली ने भी थामा जेडीयू का दामन

वहीं दूसरी ओर शारीम अली भी जेडीयू में शामिल हुए. वह 2015 में जीतन मांझी की पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़े थे. अभी किसी पार्टी में नहीं थे. इस तरह सोमवार को दो नेताओं ने जेडीयू का दामन थाम लिया. इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद विजय कुमार चौधरी ने कहा कि दोनों (चंदन कुमार और शारीम अली) के आने से जेडीयू को मजबूती मिलेगी. सीएम के काम से प्रभावित होकर आए हैं.

बता दें कि आरजेडी को इन दिनों लगातार झटका मिल रहा है. अभी पिछले महीने (मार्च 2024) में भभुआ से विधायक भरत बिंद ने पाला बदला था. वह सत्ता पक्ष में जाकर बैठ गए थे. इस तरह बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद आरजेडी विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी, प्रहलाद यादव ने आरजेडी का साथ छोड़ दिया था. ऐसे में देखा जाए तो लगातार छोटे-बड़े नेताओं का पार्टी से जाना लगा है. लोकसभा चुनाव से पहले इस तरह पार्टी से नेताओं का जाना आरजेडी के लिए झटका से कम नहीं है.

यह भी पढ़ें- लालू यादव की दो बेटियों के चुनावी मैदान में उतरने पर आया नीतीश कुमार का रिएक्शन, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget