एक्सप्लोरर

Nawada News: संतोष मांझी ने BJP और प्रशांत किशोर पर किया वार, CM की तारीफ में बोले- नीतीश राज में ही बहेगी विकास की गंगा

Santosh Manjhi attacked BJP and Prashant Kishor: रविवार को संतोष मांझी नवादा पहुंचे. वहां उन्होंने एबीपी से खास बातचीत की. इस दौरान बीजेपी और प्रशांत किशोर पर खूब निशाना साधा.

नवादा: बिहार के नवादा में रविवार को अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री संतोष मांझी (Santosh Manjhi) ने प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के फिर से पलटने के सवाल को लेकर प्रशांत किशोर पर निशाना साधा. कहा कि हम नहीं समझते कि प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) कोई नेता हैं. वे रणनीतिकार जरूर हैं जो पॉलिटिकल एनालिसिस करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि बिहार में अब बीजपी नजर ही नहीं आ रही. वहीं सीएम नीतीश की तारीफ में कहा कि उनके ही नेतृत्व में बिहार में विकास की गंगा बहेगी.

प्रशांत किशोर जानबूझकर देते विवादित बयान

एबीपी से बातचीत में संतोष मांझी ने कहा कि प्रशांत किशोर जानबूझकर विवादित बयान देते हैं ताकि वो सुर्खियों में बने रहें. लोग उनकी तरफ आकर्षित हों. संतोष मांझी ने यह भी कहा कि हमारे नेता जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार राज्य हित में जो भी फैसला लेंगे हम लोग भी उनके साथ हैं. बिहार के सीएम नीतीश कुमार बीजेपी से परेशान होकर ही महागठबंधन में आए हैं.

बीजेपी पर बोला हमला

संतोष मांझी ने बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी बिहार में कहीं नजर ही नहीं आ रही. बिहार के सत्ता से चली गई इसलिए बीजेपी के लोग हैरान परेशान हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में सात पार्टियों की सरकार पूरी मजबूती के साथ चल रही. जो कि आगे भी चलकर अच्छा प्रदर्शन करेगी.
 
रोजगार के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी को घेरा

संतोष मांझी ने रोजगार के मुद्दे पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला. कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोजगार की बात कही और रोजगार देना शुरू कर दिया. मोदी ने दो करोड़ का वादा किया था. क्या कुछ दिए वह जनता भी देख रही है. बिहार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने कुछ भी नहीं किया सिर्फ जुमलेबाजी का काम किया है.

सीएम नीतीश के राज्य में विकास की गंगा बहेगी

संतोष मांझी ने सीएम नीतीश की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास की गंगा बहेगी. मोकामा एवं गोपालगंज में विधानसभा की चुनाव में बहुमत से महागठबंधन की जीत होगी और बीजेपी की हार होगी.

यह भी पढ़ें- Gopalganj Bypolls: ‘MY’ में सेंधमारी की तैयारी, ओवैसी-साधु 'फैक्टर' से किसको होगा फायदा? किसे हो सकता नुकसान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Veena Manvi News: वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget